Last Updated:
Gorakhpur News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी ने जमकर हंगामा किया. वह बैरिकेडिंग पर तक चढ़ गए. अब कांग्रेस नेता पर रवि किशन ने चुटकी लेते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि करना क्या है.
रवि किशन ने राहुल गांधी पर ली चुटकी.
गोरखपुर : गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल बाबा प्रदर्शन कर रहे हैं. कल वह बैरिकेडिंग पर प्रदर्शन के दौरान चढ़ गए, लेकिन क्या बोलना है और क्या करना है… उन्हें पता ही नहीं था. बैरिकेडिंग पर वह पूरी तरह शून्य नजर आए. चढ़ तो गइले लेकिन उनको पता ही नहीं रहा कबूतर उड़ायी की का करी.
उन्होंने कहा कि जिस ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी और तमाम विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है उनकी मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति 2025 में हुई है. जबकि मैं खुद 2019 का लोकसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर आ चुका था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 सालों से शासन में है. पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में लगातार देश की सेवा कर रहे हैं. इसीलिए देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है.
उन्होंने आगे कहा कि राहुल बाबा आप बैलेट पेपर की बात करते हैं. उसमें भी जनता आपको नकार रही है. त्रिपुरा में विलेज कमेटी का चुनाव बैलेट पेपर से हुआ वहां पर भी आपको हार मिली है. 4597 सीट पर चुनाव हुआ एनडीए को 4320 सीट पर विजय हासिल हुई कांग्रेस को सिर्फ 14 सीट मिली. जनता ने आपको पूरी तरह से नकार दिया है. आज का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, जेन जी पीएम के साथ है यह शब्द जेन जी पता नहीं कहां से आया. लेकिन आज का युवा प्रधानमंत्री मोदी के साथ और देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए बहुत काम किया है.
रवि किशन ने यह भी कहा कि अभी जापान में हुए एशियाड खेलों में भारत की युवाओं ने परचम लहराया है. देश और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने का नतीजा है कि इतने मेडल आए हैं. अब खिलाड़ियों को अधिक सुविधाएं मिलती हैं. देश की आधी आबादी डबल इंजन की सरकार के साथ है. महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के शासन पर वोट देकर अपना मोहर लगती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र पर मोदी सरकार काम कर रही है. गरीबों को मुफ्त राशन देते हुए सरकार जाति और धर्म नहीं देखी है. इसी तरीके से गरीबों को पक्का मकान, आयुष्मान सहित तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है. इसलिए जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और जब चुनाव होते हैं तो देश की जनता खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करती है. अभी 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी.