BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 25 अक्टूबर को नहीं होगी 72वीं बीपीएससी PT परीक्षा

BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 25 अक्टूबर को नहीं होगी 72वीं बीपीएससी PT परीक्षा


Last Updated:

BPSC PT Exam : 72वीं BPSC संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित PT परीक्षा अब इस तारीख को आयोजित नहीं होगी. परीक्षा पहले 26 जुलाई को होनी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया था. इसके बाद आयोग ने संशोधित कैलेंडर में 25 अक्टूबर की तारीख प्रस्तावित की थी. अब इस तारीख पर भी परीक्षा नहीं होने की जानकारी सामने आ रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

72वीं BPSC पीटी परीक्षा 25 अक्टूबर को नहीं होगी.

पटना. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित 72वीं BPSC की PT परीक्षा अब निर्धारित तारीख पर आयोजित नहीं होगी. परीक्षा की यह तारीख आयोग के संशोधित परीक्षा कैलेंडर में प्रस्तावित की गई थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आ रही है.

सूत्रों के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से 25 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला लिया गया है. हालांकि परीक्षा की नई तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. आयोग की ओर से इस संबंध में अगले सप्ताह आधिकारिक सूचना जारी किए जाने की संभावना है.

पहले 26 जुलाई को होनी थी परीक्षा

72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी. आयोग ने जुलाई में इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया था. इसके बाद अगस्त में जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर में 25 अक्टूबर 2026 को नई संभावित तारीख के तौर पर रखा गया था.

अभ्यर्थियों को करना होगा नई तारीख का इंतजार

ऐसे में 72वीं BPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 25 अक्टूबर की परीक्षा को लेकर स्थिति बदल गई है. अभ्यर्थियों को अब आयोग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा. नई तारीख, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देश BPSC की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट किए जाएंगे.



Source link