Last Updated:
Himachal Old Pension Yojana: हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन योजना बहाल होने से 70 साल की कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला रत्नी देवी को अब 18 हजार रुपये पेंशन मिलेगी. इसके लिए उन्होंने सुक्खू सरकार का आभार जताया है. कांगड़ा की रत्नी देवी वन विभाग में भी नौकरी कर चुकी हैं. लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें कोई पेंशन नहीं मिलती थी.
रत्नी देवी पंद्रह साल तक वन विभाग में नौकरी कर चुकी हैं और फिर बाद में हाई स्कूल से 2015 में रिटायर हुईं थी.
धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन योजना के तहत रिटायर कर्मचारियों को लगातार अब पेंशन मिल रही है. ऐसे ही एक और मामले में एक बुजुर्ग महिला को पेंशन मिलने जा रही है.11 साल पहले महिला शिक्षा विभाग से रिटायर हुई थी. करीब 70 साल की रत्नी देवी ने इस पर सीएम सुक्खू का आभार जताया.
न्यू पेंशन स्कीम एसोशिएसन के जिला कांगड़ा के प्रधान राजेंद्र मन्हास ने अपने सोशल मीडिया पर महिला के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया. राजेंद्र मन्हास ने बताया कि महिला रत्नी देवी कैंसर पेंशेंट हैं और उनका मामला हमने 2017-18 में उठाया था और दिवाली पर उनके घर भी जाते थे.
उन्होंने बताया कि रत्नी देवी पंद्रह साल तक वन विभाग में नौकरी कर चुकी हैं और फिर बाद में हाई स्कूल सतुआं से 2015 में रिटायर हुईं थी. वह बताते हैं कि पहले उन्हें कोई भी पेंशन नहीं मिलती थी, लेकिन अब इन्हें ₹18,000 पेंशन मिलने जा रही है. ऐसे में वर्तमान सुक्खू सरकार ने जो पुरानी पेंशन बहाल की है तो मिलनी शुरू हुई है. महिला ने राजेंद्र मन्हास और सुक्खू सरकार का आभार जताया और कहा कि उन्हें अब सरकार से कोई गिला शिकवा नहीं हैं.
सुक्खू सरकार की चुनावी गारंटी थी