Recipe: बारिश में चाय के साथ चाहिए कुछ कुरकुरा? निमाड़ की आलू-पोहे टिकिया का स्वाद एक बार जरूर चखें

Recipe: बारिश में चाय के साथ चाहिए कुछ कुरकुरा? निमाड़ की आलू-पोहे टिकिया का स्वाद एक बार जरूर चखें


Last Updated:

Potato Poha Tikki Recipe: मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल और बुरहानपुर में बरसात के मौसम में आलू और पोहे से बनने वाली कुरकुरी टिकिया बेहद लोकप्रिय है. इसे घर पर आसानी से उबले आलू, पोहे और मसालों के साथ तैयार किया जा सकता है.

Potato Poha Tikki Recipe: मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में बरसात का मौसम आते ही कई तरह के स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन लोगों की पसंद बन जाते हैं. इनमें आलू और पोहे की टिकिया खास तौर पर लोगों को खूब पसंद आती है. बुरहानपुर में बारिश के दिनों में घरों से लेकर नाश्ते की दुकानों तक यह कुरकुरी टिकिया आसानी से देखने को मिल जाती है. बच्चे हों या बड़े हर उम्र के लोगों की यह पसंदीदा नाश्ते में शामिल है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टिकिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से और कम समय में तैयार किया जा सकता है. इसके लिए मुख्य रूप से उबले हुए आलू पोहा नमक हरी मिर्च अदरक, धनिया और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. स्वाद के अनुसार इसमें लाल मिर्च चाट मसाला और थोड़ा नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है.

ऐसे बनाएं आलू-पोहे की टिकिया
सबसे पहले पोहे को पानी से हल्का भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें. इसके बाद उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें.अब इसमें पोहा, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक हरा धनिया नमक और पसंद के अनुसार मसाले डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण तैयार होने के बाद हाथों से इसकी छोटी-छोटी गोल टिकिया बनाएं. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और टिकियों को मध्यम आंच पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें तलें.तैयार टिकिया को हरी चटनी मीठी चटनी या चाय के साथ परोसा जा सकता है. बुरहानपुर में कई लोग इसे नाश्ते के साथ-साथ सफर के दौरान भी अपने साथ ले जाते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार सही तरीके से तैयार और सुरक्षित रखने पर यह करीब 24 घंटे तक उपयोग के लिए ठीक रह सकती है. यही वजह है कि बारिश के मौसम में आलू-पोहे की टिकिया निमाड़ के स्वाद की खास पहचान बन जाती है. बारिश की बूंदों के बीच गरमा-गरम और कुरकुरी आलू-पोहे की टिकिया का स्वाद निमाड़ के लोगों के लिए सिर्फ नाश्ता नहीं बल्कि मौसम से जुड़ी एक खास खाद्य परंपरा भी है.



Source link