दिल्ली के 5-स्टार होटल में नागालैंड की युवती से बदसलूकी, 3 अरेस्ट
Last Updated:
दिल्ली के चाणक्यपुरी के एक पांच सितारा होटल की पार्किंग में नागालैंड की युवती से कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि तीन युवक सफेद मर्सिडीज से पहुंचे और उसे कार में खींचने की कोशिश की. युवती के दोस्तों ने जब बीच-बचाव किया तो उनके साथ मारपीट की गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. युवती का दावा है कि शुरुआत में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. बाद में उसे RML अस्पताल बुलाया गया और कार्रवाई शुरू हुई. पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है. युवती ने कहा कि उसका घायल दोस्त अभी अस्पताल में भर्ती है.
राजधानी दिल्ली में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं. इस बार दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके से इसी तरह की खबर आई है. चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच सितारा होटल में डिनर के लिए पहुंची नागालैंड की युवती के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि होटल की पार्किंग में तीन युवक सफेद रंग की मर्सिडीज से पहुंचे और उसके साथ बदसलूकी करने लगे. युवती के मुताबिक आरोपियों ने उसे हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की. इसी दौरान उसके दोस्तों की नजर पड़ गई और उन्होंने बीच-बचाव किया. आरोप है कि इसके बाद युवकों ने युवती के दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है.
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ होटल में डिनर करने गई थी. रात खत्म होने के बाद जब वह लोग पार्किंग से बाहर निकल रहे थे तभी तीन युवक उनके पास आए. युवती का आरोप है कि युवकों ने उसका हाथ पकड़ा और उसे गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश की. उसके एक दोस्त ने यह देखा तो वह बचाने के लिए आगे आया. युवती के मुताबिक इसके बाद आरोपियों ने उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा. उसने यह भी दावा किया कि शुरुआती तौर पर पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की. बाद में उन्हें RML अस्पताल बुलाया गया और आगे की कार्रवाई की गई. युवती ने कहा कि उसका दोस्त अभी अस्पताल में भर्ती है.
सफेद मर्सिडीज से पहुंचे थे तीन युवक
शिकायत के मुताबिक पूरी घटना होटल के पार्किंग एरिया में हुई. युवती का कहना है कि तीनों युवक सफेद रंग की मर्सिडीज में आए थे. उसने दावा किया कि वह और उसके दोस्त आरोपियों को पहचान सकते हैं. मामले में पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं को भी खंगाल रही है.
दोस्त को बचाने गया तो हुई मारपीट
युवती के बयान के मुताबिक जब उसके दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसी पर हमला कर दिया. दूसरी युवती ने भी अपने बयान में आरोप लगाया कि तीन लड़कों ने बदतमीजी की और उनके दोस्त आयुष के साथ जमकर मारपीट की. उसके मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई. बाद में पुलिस उन्हें थाने लेकर गई.
अस्पताल में भर्ती है घायल दोस्त
पीड़िता का कहना है कि मारपीट में घायल हुआ उसका दोस्त अभी अस्पताल में भर्ती है. शिकायत के अनुसार पुलिस ने बाद में उन्हें RML अस्पताल बुलाया था. वहां से आगे की कार्रवाई की गई. युवती ने कहा कि वह और उसके साथी नागालैंड से हैं और घटना के बाद उन्हें डर लग रहा है. उसने दिल्ली को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. युवती और उसके साथियों के बयान भी जांच का हिस्सा हैं. होटल की पार्किंग में हुई घटना से जुड़े दूसरे सबूतों को भी पुलिस खंगाल सकती है. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है.