चित्रकूट में पहली बार दीपावली पर होगा रामायण थीम आधारित ड्रोन और लेजर शो, श्रद्धालुओं के लिए होगा खास इंतजाम

चित्रकूट में पहली बार दीपावली पर होगा रामायण थीम आधारित ड्रोन और लेजर शो, श्रद्धालुओं के लिए होगा खास इंतजाम


Last Updated:

Chitrakoot Dipawali Drone Show_ दीपावली के दौरान चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर 7 एलईडी लाइटिंग गेट तैयार किए जाएंगे. सीतापुर, रामघाट, रामसैया और कामतानाथ समेत मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जाएगा. ताकि रात के समय पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अलग ही उत्सव वाला माहौल देखने को मिले. वही प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 9 अलग-अलग स्थानों पर स्टेज बनाए जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूटः धर्म नगरी चित्रकूट प्रभु श्रीराम की तपोस्थली के रूप में देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल के साढ़े 11 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे. यही वजह है कि दीपावली के पर्व पर चित्रकूट में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, इस बार अगर आप भी दीपावली पर चित्रकूट आने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां का नजारा आपको पहले से कहीं ज्यादा भव्य दिखाई देने वाला है.

आप को बता दे कि दीपावली को खास बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस बार चित्रकूट में रामायण थीम पर आधारित ड्रोन शो और लेजर शो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा. आसमान में रामायण के प्रसंगों की झलक और रोशनी के अद्भुत संयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के जुटने की उम्मीद है.

नौ जगहों पर होंगे भजन और लोक कलाकारों के कार्यक्रम

दीपावली के दौरान चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर 7 एलईडी लाइटिंग गेट तैयार किए जाएंगे. सीतापुर, रामघाट, रामसैया और कामतानाथ समेत मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जाएगा. ताकि रात के समय पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अलग ही उत्सव वाला माहौल देखने को मिले. वही प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 9 अलग-अलग स्थानों पर स्टेज बनाए जाएंगे. इन मंचों पर भजन, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ क्षेत्रीय और बुंदेलखंडी लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे,इसके अलावा 6 प्रमुख चौराहों की आकर्षक सजावट की जाएगी.मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर विद्युत सजावट के साथ भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

पहली बार होगा रामायण थीम पर ड्रोन शो

चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि चित्रकूट की दीपावली में इस बार सबसे खास आकर्षण रामायण थीम आधारित ड्रोन शो रहेगा। रात के आसमान में ड्रोन के जरिए रामायण के प्रसंगों को प्रदर्शित करने की तैयारी है, इसके साथ लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने केवल सजावट और मनोरंजन पर ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है.इसमें 10 भक्ति थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे. इसके अलावा नगरपालिका चित्रकूटधाम कर्वी की ओर से 6 खोया-पाया केंद्र और 12 पार्किंग स्थल तैयार किए जाएंगे, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.इसके साथ ही श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं.रामघाट समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों को रोशनी से सजाया जाएगा.



Source link