’50 का फील करता हूं, आपको क्या?’, पदयात्रा और उम्र को लेकर तंज करने वालों पर 80 के दिग्विजय सिंह का पलटवार

’50 का फील करता हूं, आपको क्या?’, पदयात्रा और उम्र को लेकर तंज करने वालों पर 80 के दिग्विजय सिंह का पलटवार


Last Updated:

दिग्विजय सिंह ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ दशहरे पर 20 अक्टूबर से करेंगे. यह यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे. उन्होंने यात्रा को लेकर कहा, “अगर लोगों में धर्म, सनातन धर्म और भगवान श्री राम के प्रति आस्था है, तो वे इस चोरी और लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और कांग्रेस पार्टी घर-घर जाकर इस बात को लोगों तक पहुंचाएगी. कांग्रेस गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगी.”

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिग्विजय सिंह ने उम्र पर तंज कसने वालों पर निशाना साधा.

उज्जैन. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर, दशहरे के दिन उज्जैन से अपनी पदयात्रा की शुरुआत करेंगे. ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के नाम से शुरू होने वाली यह यात्रा अयोध्या तक जाएगी. यात्रा को लेकर उज्जैन कांग्रेस ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है. दिग्विजय सिंह ने अपनी यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर करीब चार मिनट का वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने बीजेपी सांसद को आलोक शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि वह बूढ़े नहीं हुए हैं. उम्र को यात्रा के आड़े नहीं देंगे. उन्होंने हिंदू शब्द के बारे में भी बात की.

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने जबसे इस यात्रा की घोषणा की है, तबसे इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. बीजेपी सांसद ने तो उन्हें बूढ़ा और नौटंकीबाज तक कह दिया था. अब दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है. उन्होंने यात्रा को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि उनकी उम्र उनके लिए कोई बाधा नहीं है. उन्होंने कहा कि वे खुद को 80 साल की उम्र में भी 50 साल का महसूस करते हैं.

दिग्विजय सिंह ने कहा, “मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखती है. अंग्रेजी में एक कहावत है आदमी उतना ही बूढ़ा होता है, जितना वो सोचता है. मैं अगर 50 साल का फील करता हूं, करता हूं. किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.” इसके अलावा उन्होंने हिंदुत्व के नाम पर धर्मों के बीच दूरी बढ़ाने का आरोप लगाया.

इन तीन जगहों पर पार्थिव शिवलिंग बनाने की बात कही

दिग्विजय सिंह ने यात्रा के दौरान उज्जैन, ओरछा और अयोध्या में पार्थिव शिवलिंग निर्माण की बात भी कही है. उन्होंने महात्मा गांधी के सनातन धर्म और उनकी धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए अपनी यात्रा को सनातन परंपराओं से जोड़ा. वीडियो में दिग्विजय सिंह ने ‘हिंदू’ शब्द की उत्पत्ति को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने दावा किया कि वेद, उपनिषद और पुराणों में ‘हिंदू’ शब्द का उल्लेख नहीं मिलता और इसे फारसी शब्द बताया.

राम मंदिर के चंदे पर सवाल

इसके साथ ही उन्होंने RSS, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. दिग्विजय सिंह ने राम शिलाओं के लिए चंदे से लेकर राम मंदिर निर्माण और भगवान राम की चढ़ोतरी से जुड़े कथित घोटालों के आरोप लगाए. हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित संगठनों का पक्ष सामने आना बाकी है.

दिग्विजय सिंह की पदयात्रा का रूट मैप

उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के मुताबिक दिग्विजय सिंह सबसे पहले चिंतामण गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे. इसके बाद पार्थिव शिवलिंग निर्माण करेंगे और फिर बाबा महाकाल के दर्शन के बाद पदयात्रा की शुरुआत होगी. यात्रा के पहले दिन दिग्विजय सिंह कनीपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन सुबह यात्रा आगे बढ़ेगी और सिंदुरिया में विश्राम के बाद तराना पहुंचेगी. इसके बाद यात्रा कानसिया होते हुए शाजापुर जिले में प्रवेश करेगी. फिलहाल उज्जैन से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है. अब देखना होगा कि दिग्विजय सिंह की यह पदयात्रा राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों के बीच किस तरह का संदेश देती है. 1000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अयोध्या पहुंचेंगे.



Source link