Last Updated:
IIT Bombay Protest News: IIT बॉम्बे में 19 साल के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मेंटल हेल्थ को लेकर प्रोफेसरों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाती दिखी. छात्रा ने कहा कि सिर्फ छात्रों से ‘स्ट्रेस मत लो’ कहने से उनका तनाव खत्म नहीं होगा. छात्रों ने प्रशासन से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की. कुछ प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा से जुड़ी संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए. IIT बॉम्बे ने कहा कि छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी.
IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रदर्शन किया. (फोटो ANI/Insta)
IIT बॉम्बे में एक छात्र ने अपनी जान दे दी. इसके बाद बीती रात करीब 400 छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. इसी प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़की काफी गुस्से में दिख रही है. लड़की अपने भाषण में कहती है,’सारे प्रोफेसरों को मेंटल हेल्थ की काउंसलिंग करानी चाहिए, ताकि वे छात्रों की मानसिक स्थिति और उनकी जरूरतों को समझ सकें. उनके यह कहने से कि स्ट्रेस मत लो, हमारा स्ट्रेस नहीं चला जाएगा. इतना टेंशन मत लो, यह बोलने से हमारा टेंशन नहीं चला जाएगा. उन्हें बस यह समझने की जरूरत है कि मेंटल हेल्थ क्या होता है.’
View this post on Instagram