IIT Bombay Protest News: ‘बोलने से हमारा प्रेशर नहीं जाएगा’, IIT बॉम्बे में छात्र की जान जाने के प्रोटेस्ट में भड़की लड़की

IIT Bombay Protest News: ‘बोलने से हमारा प्रेशर नहीं जाएगा’, IIT बॉम्बे में छात्र की जान जाने के प्रोटेस्ट में भड़की लड़की


Last Updated:

IIT Bombay Protest News: IIT बॉम्बे में 19 साल के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मेंटल हेल्थ को लेकर प्रोफेसरों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाती दिखी. छात्रा ने कहा कि सिर्फ छात्रों से ‘स्ट्रेस मत लो’ कहने से उनका तनाव खत्म नहीं होगा. छात्रों ने प्रशासन से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की. कुछ प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा से जुड़ी संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए. IIT बॉम्बे ने कहा कि छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी.

Zoom

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रदर्शन किया. (फोटो ANI/Insta)

IIT बॉम्बे में एक छात्र ने अपनी जान दे दी. इसके बाद बीती रात करीब 400 छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. इसी प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़की काफी गुस्से में दिख रही है. लड़की अपने भाषण में कहती है,’सारे प्रोफेसरों को मेंटल हेल्थ की काउंसलिंग करानी चाहिए, ताकि वे छात्रों की मानसिक स्थिति और उनकी जरूरतों को समझ सकें. उनके यह कहने से कि स्ट्रेस मत लो, हमारा स्ट्रेस नहीं चला जाएगा. इतना टेंशन मत लो, यह बोलने से हमारा टेंशन नहीं चला जाएगा. उन्हें बस यह समझने की जरूरत है कि मेंटल हेल्थ क्या होता है.’

दरअसल IIT बॉम्बे के 19 साल के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस में छात्रों का गुस्सा सामने आया. वाकोडे आईआईटी बॉम्बे एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था. संस्थान के मुताबिक परीक्षा के दौरान वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था और उसने सवाल का जवाब खोजने के लिए एग्जाम पेपर चैटजीपीटी पर अपलोड किया था. IIT बॉम्बे का कहना है कि उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी. प्रशिक्षक और विभागाध्यक्ष ने उससे बात की थी और उसे भरोसा दिलाया था कि इस घटना का उसके अकादमिक करियर पर असर नहीं पड़ेगा. बाद में छात्र अपने हॉस्टल लौट गया जहां शाम को उसकी मौत की जानकारी सामने आई. इसके बाद छात्रों ने प्रशासन से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर विरोध शुरू किया.

View this post on Instagram





Source link