Drishyam 3: विजय सालगांवकर का नया रिकॉर्ड, 4 दिनों में बिके 78 लाख से ज्यादा टिकट, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 Cr पार

Drishyam 3: विजय सालगांवकर का नया रिकॉर्ड, 4 दिनों में बिके 78 लाख से ज्यादा टिकट, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 Cr पार


Last Updated:

Drishyam 3 Worldwide Collection Day 4: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन स्टारर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने थिएटर्स में अपनी रिलीज के मात्र 4 दिनों के भीतर दुनिया भर में कमाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है. पहले वीकेंड पर बंपर कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने पहले सोमवार (मंडे टेस्ट) में फुल नंबर से तो फिल्म पास नहीं हुई, लेकिन थिएटर्स में पकड़ बनाए रखी. फिल्म भारत में ही नहीं दुनिया भर में पसंद की जा रही हैं. फिल्म ने कमाई के मामले में आंकड़ा 300 करोड़ के पार कर लिया है.

नई दिल्ली. ‘दृश्यम 3’ विजय सालगांवकर यानी अजय देवगन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस की बाजी पलटते नजर आ रहे हैं. ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर रिलीज से पहले जितनी चर्चा थी, सिनेमाघरों में आने के बाद उसका असर भी उतना ही देखने को मिल रहा है. अजय देवगन की इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों को अपने साथ बांध लिया है और अब रिलीज के महज चार दिनों में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसने फिल्म की रफ्तार को खास बना दिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि सिनेमाघरों तक पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या भी लगातार ध्यान खींच रही है. फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में बना उत्साह साफ नजर आ रहा है. यही वजह है कि ‘दृश्यम 3’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर बन रहे नए रिकॉर्ड्स की वजह से भी चर्चा में है. आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार पर सबकी नजर रहेगी.

‘दृश्यम 3’ के रिलीज के पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जमकर शोर मचाया, लेकिन सोमवार आते ही कमाई की रफ्तार को बड़ा झटका लगा. रविवार की शानदार कमाई के बाद फिल्म के कलेक्शन में सीधे गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म ने महज चार दिनों में एक बड़ा ग्लोबल पड़ाव पार कर लिया है. भारत में भी फिल्म 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने अपने चौथे दिन यानी 5 अक्टूबर को भारत में 21 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. फिल्म को इस दिन 16,274 शोज मिले और कुल ऑक्यूपेंसी करीब 25 फीसदी रही. रविवार के 61 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के मुकाबले सोमवार की कमाई में 65.6 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 197.50 करोड़ रुपये हो गई है. यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा फिल्म से महज 2.50 करोड़ रुपये दूर है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 237 करोड़ रुपये बताया गया है.

मंडे की गिरावट के बावजूद फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाई है. ओवरसीज मार्केट से चौथे दिन करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 66 करोड़ रुपये पहुंच गया. भारत और ओवरसीज के आंकड़ों को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब 303 करोड़ रुपये हो चुका है.

पहले सोमवार की गिरावट के बाद अब फिल्म के लिए सबसे अहम मंगलवार का कारोबार होगा. चार दिन में 303 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बताता है कि अजय देवगन स्टारर यह फ्रेंचाइजी फिनाले रिलीज के शुरुआती दौर में ही बड़ा असर छोड़ रही है.

फिल्म ने 2 अक्टूबर को 62 करोड़ रुपये नेट के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद शनिवार को करीब 53.50 करोड़ रुपये और रविवार को 61 करोड़ रुपये की कमाई की. चार दिनों का घरेलू नेट टोटल अब 197.50 करोड़ रुपये है.

फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आंकड़े बताते हैं कि केवल चौथे दिन भारत में 9,68,882 लोगों ने थिएटर्स का रुख किया. इसके साथ ही रिलीज के 4 दिनों में अब तक कुल 7,883,052 फुटफॉल्स यानी टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार हो चुका है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत और रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link