Military Plane Crash: Plane Crash killed 32| हवा में टूटा कंट्रोल रूम से संपर्क, धड़धड़ाता हुआ क्रैश हो गया मिलिट्री प्लेन, 32 की मौत

Military Plane Crash: Plane Crash killed 32| हवा में टूटा कंट्रोल रूम से संपर्क, धड़धड़ाता हुआ क्रैश हो गया मिलिट्री प्लेन, 32 की मौत


Last Updated:

Plane Crash News: प्लेन हादसों की लिस्ट में एक और विमान क्रैश शामिल हुआ. नाइजीरिया में दर्दनाक तरीके के लिए एक मिलिट्री प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई है. हवा में ही प्लेन का संपर्क कंट्रोल रूम से टूटा था, जिसके बाद उसे आग के गोले में तब्दील होते देखा गया.

Zoom

नाइजीरिया प्लेन क्रैश में 32 की मौत. (रॉयटर्स)

Nigeria Military Plane Crash: नाइजीरिया में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. यहां नाइजीरियाई वायुसेना का एक विमान देश के दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में धड़धड़ाता हुआ क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत तय मानी जा रही है. इनमें 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य शामिल थे और इनमें से किसी के भी जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है. नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने हादसे की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

जानकारी के मुताबिक नाइजीरियाई वायुसेना का ATR-42 विमान बेनिन सिटी से लागोस के लिए नियमित मिशन पर उड़ान भर रहा था, जब ये हादसा हुआ. उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क टूट गया. इसके कुछ ही समय बाद विमान ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद विमान का मलबा एक कोस्टल एरिया के पास मिला. इसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू मिशन चलाया गया. बचावकर्मियों ने नावों की मदद से आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया.



Source link