गेम-चेंजर ट्रेंड: दादी के जमाने का ‘कॉइन पर्स’ बना मॉडर्न फैशनिस्टा की नई जान, क्या आपने देखा यह स्टाइल?

गेम-चेंजर ट्रेंड: दादी के जमाने का ‘कॉइन पर्स’ बना मॉडर्न फैशनिस्टा की नई जान, क्या आपने देखा यह स्टाइल?


Retro fashion : फैशन की दुनिया का एक अजीब फलसफा कि यहां कल की पुरानी चीज़ें ही आज का सबसे बड़ा ट्रेंड बन सकती हैं. अगर आप भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं, तो यकीन मानिये बैग्‍स का ये रेट्रो फैशन आपको अपनी दादी नानी के बटुए में लगे लॉक की याद दिला देगी. जी हाँ, फैशन रनवे पर एक ऐसा रेट्रो अंदाज लौटा है, जिसे देखकर सीधे आपकी दादी या नानी की याद ताजा हो जाएगी.
कभी ट्रंक या बक्से के किसी कोने में संभाल कर रखा जाने वाला सिक्का रखने का छोटा सा पर्स यानी ‘कॉइन पर्स’ (Coin Purse), आज के दौर में कूल और सुपर-चार्टर्ड ‘किस-लॉक बैग’ के रूप में वापस आ चुका है. आइए जानते हैं कि क्यों यह पुराना अंदाज आज की जनरेशन और फैशनिस्टा की पहली पसंद बन गया है.

क्या है ये ‘किस-लॉक’ मैजिक?
इन विंटेज बैग्स को देखकर सबसे पहले जिस चीज़ पर आपका ध्यान जाएगा, वह है इनका खास ‘किस-लॉक’ क्लोज़र. इसमें ऊपर की तरफ धातु (मेटल) के दो छोटे नॉब्स या बॉल जैसी बनावट होती है, जिन्हें आपस में दबाने पर एक बड़ा ही सुकून देने वाला ‘क्लिक’ का साउंड आता है. बस यही छोटा सा मैकेनिज्म आज दुनिया भर के बड़े-बड़े लग्जरी रनवे और हाई-स्ट्रीट फैशन ब्रांड्स पर पूरी तरह छाया हुआ है. बचपन की यादों से जुड़ा यह कॉइन-पर्स अब एक नया और क्लासी अवतार ले चुका है.(Image : Nykaa)

लग्जरी ब्रांड्स से लेकर हॉलीवुड तक धूम
इस भूली-बिसरी स्टाइल को वापस मार्केट में लाने का श्रेय जाता है ग्लोबल ब्रांड्स को. इस ट्रेंड को हवा देने में मशहूर ब्रांड ‘कोच’ (Coach) सबसे आगे रहा है. कंपनी ने अपने 1960 के दशक के उस दौर को फिर से ताजा किया है, जिसे उनकी पहली क्रिएटिव डायरेक्टर बोनी कैशिन ने शुरू किया था. स्प्रिंग/समर 2026 के कलेक्शंस में इस ब्रांड ने शानदार ‘किसलॉक बैरल बैग’ लॉन्च किया है.

यही नहीं, लग्जरी ब्रांड ‘डायोर’ (Dior) ने अपने कॉउचर कलेक्शंस में इस क्लैप को मेटल मेश (metal mesh) के साथ एक बिल्कुल नया और गॉर्जियस रूप दिया है. इसके अलावा, ‘जैक्मुस’ (Jacquemus) और ‘जिल सैंडर’ (Jil Sander) जैसे नामी गिरामी ब्रांड्स ने भी इस रेट्रो क्लैप के साथ खूब एक्सपेरिमेंट किए हैं.

रेड कार्पेट पर बिली इलिश का जलवा
जब बात ट्रेंड सेट करने की हो, तो सेलेब्रिटीज कैसे पीछे रह सकते हैं! अपनी बोल्ड और यूनिक स्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली पॉप सेंसेशन बिली इलिश (Billie Eilish) ने ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammys) के रेड कार्पेट पर स्वीडिश लेबल ‘होडाकोवा’ (Hodakova) का एक ब्लैक लेदर किस-लॉक बैग कैरी करके महफिल ही लूट ली. उनके इस लुक के बाद से ही इस बैग की डिमांड मार्केट में आसमान छूने लगी है.

देशी ब्रांड्स ने भी दिया देसी तड़का
यह ग्लोबल नॉस्टैल्जिया अब हमारे देश के फैशन मार्केट में भी अपनी गहरी पैठ बना चुका है. भारत के जाने-माने और ट्रेंडी लेबल जैसे खारा कपस (Khara Kapas), कॉर्ड (Cord), पजल खंडवाला (Payal Khandwala) और नप्पा डोरी (Nappa Dori) जैसे ब्रांड्स ने इस क्लासिक डिजाइन को अपने हिसाब से मोल्ड करके बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी इंडियन-वेस्टर्न फ्यूजन बैग्स बाजार में उतारे हैं. साड़ी हो, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर आपका कोई कैजुअल मॉडर्न आउटफिट—यह बैग हर लुक पर चार चांद लगा देता है.

फैशन का सबसे प्यारा नॉस्टैल्जिया
थोड़ा सा विंटेज चार्म और हाथ में लेते ही मिलने वाला वह प्यारा सा टेक्सचर, यह ‘किस-लॉक’ बैग इस बात की मिसाल है कि कभी-कभी फैशन की दुनिया की सबसे बेहतरीन और कूल एक्सेसरी वही होती है, जिसे हम दिल से पहले से जानते और पहचानते हैं. तो फिर देर किस बात की? इस सीजन अपनी नॉर्मल हैंडबैग्स को थोड़ा सा ब्रेक दीजिए और अपनी स्टाइल में दादी-नानी के जमाने का यह क्लासी ‘किस-लॉक’ चार्म जोड़कर लाइमलाइट चुरा लीजिए!



Source link