Priyanka Rawat: 2014 लोकसभा में ‘पीएल पुनिया’ को चटाई थी धूल, अब BJP ने दिया बड़ा इनाम, जानें कौन हैं राज्यसभा उम्मीदवार प्रियंका सिंह रावत?

Priyanka Rawat: 2014 लोकसभा में ‘पीएल पुनिया’ को चटाई थी धूल, अब BJP ने दिया बड़ा इनाम, जानें कौन हैं राज्यसभा उम्मीदवार प्रियंका सिंह रावत?


होमताजा खबरउत्तर प्रदेशलखनऊ

Priyanka Rawat: 2014 लोकसभा में ‘पीएल पुनिया’ को चटाई थी धूल, अब BJP ने दिया बड़ा इनाम, जानें कौन हैं राज्यसभा उम्मीदवार प्रियंका सिंह रावत?

Last Updated:

Zoom

कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग खारिज, जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में दिल्ली HC का फैसला

Who is Priyanaka Singh Rawat: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसमें एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है. वह है प्रियंका सिंह रावत. बाराबंकी की पूर्व तेज-तर्रार सांसद को पार्टी ने राज्यसभा के जरिए उच्च सदन भेजने का बड़ा फैसला लिया है. प्रियंका सिंह रावत का नाम आते ही यूपी की राजनीति में एक बार फिर उनके पिछले कार्यकाल और 2014 की उस ऐतिहासिक जीत की चर्चा शुरू हो गई है, जब उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता को करारी मात दी थी.

प्रियंका सिंह रावत का जन्म 7 अगस्त 1985 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था. उनके पिता उत्तम राम सिंह एक सेवानिवृत्त प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारी हैं और माता का नाम प्रभा सिंह है. प्रियंका की शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने 2007 में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की. इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया. प्रियंका की राजनीति में दिलचस्पी छात्र जीवन से ही थी; यूनिवर्सिटी के दिनों में ही वह लाइब्रेरी इंचार्ज चुनी गई थीं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link