Last Updated:
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने गानों और शानदार लाइव परफॉर्मेंस से भारतीय फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. साल 2024 में ‘दिल-लुमिनाटी टूर’ की सफलता के 2 साल बाद सिंगर ने अपने नए टूर की डेट्स अनाउंस कर दी है. दिलजीत दोसांझ ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के साथ भारत लौट रहे हैं. इस टूर के तहत नवंबर और दिसंबर 2026 में देश के 7 शहरों में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे.
दिलजीत दोसांझ अपना AURA टूर लेकर आ रहे हैं.
नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ की भारत के साथ ही विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत ने साल 2024 में भारत में ‘दिल-लुमिनाटी टूर’ से धूम मचा दी थी. उन्होंने कई शहरों में परफॉर्म किया था. वो जहां भी परफॉर्म करते उनके कॉन्सर्ट्स में लाखों फैंस उमड़ते. अब 2 साल बाद दिलजीत फिर से अपने फैंस का दिल जीतने और स्टेज पर धूम मचाने आ रहे हैं. उन्होंने इस साल के अपकमिंग टूर की डेट अनाउंस कर दी है.
दिलजीत दोसांझ अपने अपकमिंग टूर के तहत नवंबर और दिसंबर 2026 में देश के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट करेंगे. दिलजीत के इंडिया टूर की शुरुआत 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से होगी. इसके बाद वो 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद और 27 नवंबर को मुंबई में परफॉर्म करेंगे. वहीं, बेंगलुरु में उनका कॉन्सर्ट 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इसके बाद 5 दिसंबर को लखनऊ में उनके शो की बारी आएगी. चंडीगढ़ भी इस टूर का हिस्सा है, लेकिन यहां होने वाले कॉन्सर्ट की तारीख और बाकी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं.
इस नवंबर से होगी कॉन्सर्ट की शुरुआत
पंजाबी रॉकस्टार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की शुरुआत नवंबर से होने वाली है. इसके ऑफिशियल पार्टनर बुकमाई शो है. बुक माई शो ने सिंगर के कॉन्सर्ट की डेट्स अनाउंस की. उनका कॉन्सर्ट इस बार अहमदाबाद में भी होगा जहां वो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे. दिलजीत के कॉन्सर्ट के ऑफिशियल प्रमोटर बुकमाई शो ने इसका ऐलान किया.
दिलजीत के कॉन्सर्ट का ये ऐलान अहमदाबाद में पहले से घोषित कॉन्सर्ट के बाद आया है. अहमदाबाद में दिलजीत का शो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. अब इस टूर का दायरा बढ़ाते हुए देश के कई अन्य शहरों को भी इसमें शामिल किया गया है.
दिलजीत दोसांझ ने जाहिर की एक्साइटमेंट
सिंगर ने 2 साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करने पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. दिलजीत कहते हैं कि अपने देश में परफॉर्म करने की वाइब और खुशी ही कुछ और होती है. इस टूर के जरिए एक बार फिर कभी दिल्ली, कभी इंदौर, अपने देश के फैंस से मिलने और उनके सामने परफॉर्म करने का मौका मिलेगा. उनका कहना है कि वो अपने इस सफर के लिए काफी एक्साइटेड हैं. दिलजीत दोसांझ ने फैंस के सपोर्ट और प्यार के लिए उनका आभार जताया.