यहां पाकिस्तानी कलाकार भारत में बैन, वहां राखी सावंत ने चुपके से की सबा कमर से मुलाकात, दिया लाखों का गिफ्ट

यहां पाकिस्तानी कलाकार भारत में बैन, वहां राखी सावंत ने चुपके से की सबा कमर से मुलाकात, दिया लाखों का गिफ्ट


Last Updated:

पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में बैन लगा हुआ है. पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाक कलाकारों के अकाउंट्स भी बैन हैं. इस बीच राखी सावंत ने दुबई में चुपके से पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर से मुलाकात की. उन्होंने सबा से मुलाकात के वक्त उन्हें लाखों का गिफ्ट और फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट किया. अपने इस कारनामे की वजह से राखी सावंत सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं.

Zoom

राखी सावंत ने पाक एक्ट्रेस सबा कमर से मुलाकात की. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  साल 2017 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने इरफान खान के साथ बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और उनकी पहली फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई पाकिस्तानी कलाकारों ने अपनी किस्मत चमकाई लेकिन पिछले साल पाकिस्तान की ओर से हुए पहलगाम हमले के बाद अब भारत और पाकिस्तानी कलाकारों के बीच पहले जैसे रिश्ते नहीं रहे हैं.

हानिया आमिर, माहिरा खान समेत कई पाकिस्तानी सितारों ने भारत के खिलाफ जहर ऊगला था जिसके बाद पाक सितारों के अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया गया. अब दोनों देशों के कलाकारों के बीच कामकाज बंद है और साथ ही भारत और पाक कलाकारों के बीच पहले जैसे रिश्ते नहीं रहे. रिश्तों में तनातनी के बीच राखी सावंत ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं राखी सावंत



Source link