भीलवाड़ा से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पर अपडेट, 8 ट्रिप रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल

भीलवाड़ा से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पर अपडेट, 8 ट्रिप रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल


Last Updated:

Bhilwara Train Cancelled: भीलवाड़ा से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर यात्रियों और व्यापारियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. रेलवे के डबलिंग कार्य के चलते इस ट्रेन की 8 ट्रिप रद्द रहेंगी. ऐसे में भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांचना चाहिए. रद्द ट्रिप के कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा – भीलवाड़ा से गुजरने वाले अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर रेल लाइन दोहरीकरण के काम का असर भीलवाड़ा से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा. झरवासा, बांदनवाड़ा और सिंगवाल स्टेशनों के बीच चल रहे डबलिंग कार्य के कारण जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 4 से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी. इससे इस ट्रेन से सफर करने वाले भीलवाड़ा सहित आसपास के यात्रियों को परेशानी हो सकती है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. इसके अलावा भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस भी दो दिन रद्द रहेगी. टेक्सटाइल सिटी का भीलवाड़ा के कपड़ा व्यापार के कारण भीलवाड़ा के व्यापारियों को इसका कहीं ना कहीं कामयाजा उठाना पड़ सकता है, क्योंकि भीलवाड़ा के व्यापारी और मजदूर वर्ग अपने काम पर आने और जाने के लिए ज्यादातर ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं, ऐसे में भीलवाड़ा से इंदौर जाने और आने वाले व्यापारियों और मजदूर वर्ग के लोगों को रेलवे के इस अस्थाई बदलाव से परेशानी हो सकती है.

भीलवाड़ा से गुजरने वाले अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झरवासा, बांदनवाड़ा और सिंगवाल स्टेशनों के बीच रेल लाइन को डबल करने का काम चल रहा है. इसी काम को समय पर पूरा करने के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है. गाड़ी संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी. इस अवधि में दोनों दिशाओं की कुल 8 ट्रिप कैंसल रहेंगी। इस ट्रेन के रद्द होने से जोधपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और इंदौर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है. इसके अलावा गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस भी 4 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी। ऐसे में इन तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन की स्थिति पहले से जांचना जरूरी होगा.

घर से निकलने से पहले जांचें ट्रेन की स्थिति
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 4 से 11 अक्टूबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी जरूर लें. इससे स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने या यात्रा में बदलाव के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा. जरूरत पड़ने पर यात्री वैकल्पिक साधनों से यात्रा की व्यवस्था कर सकते हैं.

डबल लाइन से बढ़ेगी रेल संचालन की क्षमता
अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इस मार्ग पर रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी. इससे भविष्य में ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारु बनाने और ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होने की उम्मीद है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार फिर से सामान्य हो जाएगा.



Source link