खंडवा की महिला किसानों के लिए खुशखबरी, जैविक फसल का मार्केट टेंशन खत्म, ब्रांडिंग करेगी कंपनी

खंडवा की महिला किसानों के लिए खुशखबरी, जैविक फसल का मार्केट टेंशन खत्म, ब्रांडिंग करेगी कंपनी


होमफोटोकृषि

खंडवा की महिला किसानों के लिए खुशखबरी, जैविक फसल का मार्केट टेंशन खत्म

Last Updated:

Jaivik Kheti Market Khandwa: खंडवा जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब जैविक खेती करने वाले किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बाजार तलाशने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. महिला किसानों की कंपनी कृषि नमामि आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड खंडवा में अपनी ब्रांच शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस ब्रांच के जरिए किसान अपनी जैविक फसल और दूसरे कृषि उत्पाद कंपनी तक पहुंचा सकेंगे.

खास बात यह है कि कंपनी का काम सिर्फ किसानों से उपज लेना और उसे बेचना ही नहीं रहेगा, बल्कि किसानों के उत्पाद की मार्केटिंग, ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार में भी मदद की जाएगी. यानी किसान जैविक तरीके से गेहूं, दाल, मसाले, सब्जियां या दूसरे कृषि उत्पाद तैयार करते हैं तो उन्हें बाजार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी में कंपनी मदद करेगी। आने वाले समय में किसानों को अपनी उपज के लिए एक संगठित बाजार उपलब्ध कराने की तैयारी है.

कृषि नमामि के सीईओ सुनील पंडोले ने बताया कि खंडवा में इस योजना को आने वाले कुछ हफ्तों में धरातल पर उतारने की तैयारी चल रही है. स्वतंत्र शाखा और काउंटर शुरू होने के बाद किसानों को अपनी जैविक उपज के लिए बाजार तलाशने में सुविधा मिलने की उम्मीद है. प्रस्तावित व्यवस्था में किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाने के लिए कंपनी का मैनेजमेंट मार्केटिंग और बिक्री का काम संभालेगा.

किसानों से मिलने वाले जैविक और शुद्ध कृषि उत्पादों को एक ब्रांड के तौर पर बाजार में पहुंचाने की योजना है. इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत कम होगी. उनकी फसल को बेहतर बाजार दिलाने की कोशिश की जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जैविक खेती करने वाले किसानों के सामने अक्सर सबसे बड़ी चुनौती फसल तैयार करने के बाद उसे सही बाजार तक पहुंचाने की होती है. सामान्य फसल की तरह जैविक उपज के लिए भी खरीदार और बाजार की जरूरत होती है. कई किसान उत्पादन तो कर लेते हैं, लेकिन मार्केटिंग और बिक्री की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी आती है.अब कृषि नमामि की खंडवा ब्रांच के जरिए किसानों को एक संगठित प्लेटफॉर्म देने की तैयारी है.

किसान अपनी उपज कंपनी के माध्यम से बाजार तक पहुंचा सकेंगे. कंपनी की ओर से मार्केटिंग और प्रचार पर भी काम किया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले कृषि उत्पादों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके. इस व्यवस्था से सिर्फ किसानों को ही फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है. अगर स्थानीय स्तर पर जैविक तरीके से तैयार की गई उपज बाजार में उपलब्ध होती है तो खंडवा के लोगों को भी स्थानीय किसानों से कृषि उत्पाद खरीदने का विकल्प मिलेगा.

कंपनी का फोकस किसानों की उपज को व्यवस्थित तरीके से बाजार तक पहुंचाने और उसके प्रचार पर रहेगा.आने वाले कुछ हफ्तों में खंडवा में ब्रांच शुरू होने के बाद इसकी वास्तविक व्यवस्था और किसानों को जोड़ने की प्रक्रिया सामने आएगी. फिलहाल कंपनी की तैयारी यही है कि खेती करने वाले किसानों को उत्पादन के साथ बाजार भी मिले और उनकी जैविक उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच सके.



Source link