Last Updated:
Kota Health Infrastructure: कोटा के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है. कोटा मेडिकल कॉलेज में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कैंसर यूनिट विकसित की जाएगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और कलेक्टर को इस परियोजना की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं. मेडिकल कॉलेज परिसर में अलग से तैयार होने वाली इस यूनिट से कोटा समेत हाड़ौती और आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को आधुनिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी. अभी गंभीर कैंसर उपचार के लिए मरीजों को जयपुर और दूसरे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है. नई यूनिट के विकसित होने से स्थानीय हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों की दौड़ कम करनी पड़ेगी.
कोटा के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 150 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर यूनिट
कोटा. राजस्थान में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है. इसकी कड़ी में कोटा में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा विकसित होने जा रही है. कोटा मेडिकल कॉलेज में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कैंसर यूनिट तैयार की जाएगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी घोषणा की है. इस यूनिट के बनने के बाद कोटा और आसपास के जिलों के मरीजों को कैंसर के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी. अभी गंभीर कैंसर उपचार के लिए कई मरीजों को जयपुर, दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है. नई यूनिट शुरू होने के बाद दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है.
150 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर यूनिट
कोटा संभाग में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए कोटा शहर पहुंचते हैं. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में मरीजों और उनके परिजनों को लंबे समय तक उपचार के लिए बड़े शहरों में रहना पड़ता है. इससे इलाज के साथ यात्रा, रहने और अन्य खर्चों का बोझ भी बढ़ता है. स्थानीय स्तर पर आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा मिलने से मरीजों को इन परेशानियों से राहत मिल सकती है. 150 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित कैंसर यूनिट कोटा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. मेडिकल कॉलेज पहले से ही हाड़ौती क्षेत्र के मरीजों के लिए प्रमुख चिकित्सा केंद्र है. नई कैंसर यूनिट के जुड़ने से गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधाओं में और विस्तार होगा.
बूंदी, बारां, झालावाड़ और आसपस के जिलों को भी मिलेगा लाभ