Infrastructure: कोटा के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, 150 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक कैंसर यूनिट, मिलेंगी ये सुविधाएं

Infrastructure: कोटा के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, 150 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक कैंसर यूनिट, मिलेंगी ये सुविधाएं


Last Updated:

Kota Health Infrastructure: कोटा के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है. कोटा मेडिकल कॉलेज में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कैंसर यूनिट विकसित की जाएगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और कलेक्टर को इस परियोजना की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं. मेडिकल कॉलेज परिसर में अलग से तैयार होने वाली इस यूनिट से कोटा समेत हाड़ौती और आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को आधुनिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी. अभी गंभीर कैंसर उपचार के लिए मरीजों को जयपुर और दूसरे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है. नई यूनिट के विकसित होने से स्थानीय हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों की दौड़ कम करनी पड़ेगी.

Zoom

कोटा के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 150 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर यूनिट

कोटा. राजस्थान में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है. इसकी कड़ी में कोटा में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा विकसित होने जा रही है. कोटा मेडिकल कॉलेज में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कैंसर यूनिट तैयार की जाएगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी घोषणा की है. इस यूनिट के बनने के बाद कोटा और आसपास के जिलों के मरीजों को कैंसर के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी. अभी गंभीर कैंसर उपचार के लिए कई मरीजों को जयपुर, दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है. नई यूनिट शुरू होने के बाद दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है.

ओम बिरला ने कोटा मेडिकल कॉलेज में अलग से अत्याधुनिक कैंसर यूनिट विकसित करने की बात कही है. इसके लिए करीब 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा. यूनिट में कैंसर मरीजों की जांच, उपचार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा. इससे हाड़ौती क्षेत्र के साथ आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को भी फायदा मिलने की संभावना है. घोषणा के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन को प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत यूनिट के लिए जगह, भवन निर्माण, आवश्यक संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रारंभिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यूनिट तैयार होने के बाद कैंसर के इलाज के लिए कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा.

150 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर यूनिट

कोटा संभाग में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए कोटा शहर पहुंचते हैं. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में मरीजों और उनके परिजनों को लंबे समय तक उपचार के लिए बड़े शहरों में रहना पड़ता है. इससे इलाज के साथ यात्रा, रहने और अन्य खर्चों का बोझ भी बढ़ता है. स्थानीय स्तर पर आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा मिलने से मरीजों को इन परेशानियों से राहत मिल सकती है. 150 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित कैंसर यूनिट कोटा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. मेडिकल कॉलेज पहले से ही हाड़ौती क्षेत्र के मरीजों के लिए प्रमुख चिकित्सा केंद्र है. नई कैंसर यूनिट के जुड़ने से गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधाओं में और विस्तार होगा.

बूंदी, बारां, झालावाड़ और आसपस के जिलों को भी मिलेगा लाभ

इस परियोजना का लाभ केवल कोटा शहर तक सीमित नहीं रहेगा. बूंदी, बारां, झालावाड़ समेत आसपास के जिलों के मरीज भी यहां उपचार करा सकेंगे. कैंसर के मरीजों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराना इस यूनिट की सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल होगा. मेडिकल कॉलेज प्रशासन और कलेक्टर को जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. अब परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए आगे की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया शुरू होगी. यूनिट के निर्माण और सुविधाओं के विकसित होने के बाद कोटा कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक बड़े मेडिकल हब के रूप में अपनी भूमिका मजबूत कर सकता है.



Source link