माधुरी दीक्षित ने 1 हीरो के साथ की 3 फिल्में, तीनों निकली महाबकवास, मेकर्स का हुआ बुरा हाल

माधुरी दीक्षित ने 1 हीरो के साथ की 3 फिल्में, तीनों निकली महाबकवास, मेकर्स का हुआ बुरा हाल


Last Updated:

माधुरी दीक्षित ने अपने दशकों लंबे करियर के दौरान संजय दत्त, अनिल कपूर, गोविंदा, अमिताभ बच्चन, संजय कपूर, आमिर खान जैसे सितारों के साथ कई हिट फिल्में दी हैं. माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में शुमार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरी ने ऋषि कपूर के साथ भी काम किया था. इस जोड़ी ने 3 फिल्मों में साथ काम किया था, लेकिन ये उतनी हिट नहीं हो पाई.

नई दिल्ली. माधुरी दीक्षित ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ 3 फिल्मों में काम किया था. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधेमुंह गिरी थीं. ऋषि कपूर के साथ माधुरी दीक्षित की तीनों फिल्में थिएटर्स में आया राम, गया राम साबित हुई थीं. ये कब रिलीज हुईं और कब फ्लॉप किसी को भनक तक नहीं लगी.

आज ऋषि कपूर संग माधुरी दीक्षित की उन तीन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं. सबसे पहले 1993 में रिलीज हुई ‘साहिबां’ की बात करते हैं. रमेश तलवार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऋषि कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

फिल्म 16 जुलाई 1993 को रिलीज हुई थी और इसकी कहानी प्रेम, सामाजिक हैसियत और ताकत के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में माधुरी दीक्षित ने साहिबां का किरदार निभाया है, जो एक साधारण गांव की लड़की है. ‘साहिबां’ को गोपी से प्यार है, जिसका किरदार ऋषि कपूर ने निभाया. गोपी एक गरीब मजदूर है और उसका जीवन बेहद साधारण है. दोनों का रिश्ता आर्थिक और सामाजिक अंतर के बावजूद आगे बढ़ता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में माधुरी और ऋषि की प्रेम कहानी के साथ संजय दत्त का नकारात्मक किरदार कहानी को रोमांचक बनाता है. ‘साहिबां’ में रोमांस के साथ ड्रामा और संघर्ष भी देखने को मिलता है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर की फिल्म ‘याराना’ की कहानी उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग है. साल 1995 में रिलीज हुई इस रोमांटिक थ्रिलर का निर्देशन डेविड धवन ने किया था. फिल्म में ऋषि कपूर ने राज और माधुरी दीक्षित ने ललिता/शिखा का किरदार निभाया. राज बब्बर फिल्म में जे.बी. की भूमिका में थे. फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी.

कहानी की शुरुआत ललिता से होती है, जिसकी खूबसूरती पर जे.बी. की नजर पड़ती है. जे.बी. ललिता से शादी करना चाहता है, लेकिन ललिता उसके साथ जिंदगी बिताने के लिए तैयार नहीं होती. वह शादी के इस प्रस्ताव को ठुकरा देती है. इसके बाद जे.बी. उसे जबरन अपने कब्जे में रखने और शादी के लिए मजबूर करने की कोशिश करता है. ये फिल्म अमेजन प्राइम, गूगल प्ले मूवीज पर उपलब्ध है.

अब माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर की फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ के बारे में बात करते हैं. ये फिल्म सबसे गंभीर और सामाजिक मुद्दे को छूने वाली फिल्मों में शामिल है. 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजीव कपूर ने किया था. फिल्म में ऋषि कपूर ने सोमेन और माधुरी दीक्षित ने कजरी की भूमिका निभाई.

फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ की कहानी में एक धार्मिक उत्सव के दौरान सोमेन की मुलाकात कजरी से होती है. कजरी एक साधारण परिवार से आती है और सामाजिक रूप से निचली जाति से ताल्लुक रखती है. दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं और उनके बीच प्यार हो जाता है. लेकिन यह रिश्ता सोमेन के परिवार और समाज के लिए स्वीकार करना आसान नहीं है. ये बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई थी जिसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link