Sigma Movie: बेटे की फिल्म हुई रिलीज, CM विजय ने ऐसे किया प्रमोशन, रोड शो के लहराई जैसन संजय की तस्वीर

Sigma Movie: बेटे की फिल्म हुई रिलीज, CM विजय ने ऐसे किया प्रमोशन, रोड शो के लहराई जैसन संजय की तस्वीर


Last Updated:

Sigma Movie: जैसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के इस खास मौके पर उनके पिता विजय का अलग अंदाज देखने को मिला. रोड शो के दौरान पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उन्हें ‘सिग्मा’ की तस्वीर दी, जिसे उन्होंने हाथ में लेकर भीड़ के सामने लहराया. बेटे की फिल्म के लिए उनका यह प्यार कैमरों में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सीएम विजय का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. फोटो साभार-@AVinthehousee/x

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में जब किसी स्टारकिड की पहली फिल्म थिएटर्स में दस्तक देती है, तो नजरें सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, उसके परिवार पर भी टिक जाती हैं. ऐसा ही कुछ इस बार साउथ सिनेमा में देखने को मिला.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बेटे जैसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ ने थिएटर्स पर दस्तक दे दी. इस फिल्म के साथ जैसन संजय ने बतौर डायरेक्टर अपना पहला कदम रखा. राजनीतिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच उन्होंने खास अंदाज में सीए विजय ने खास अंदाज में बेटे की फिल्म का प्रमोशन किया.

दरअसल, फिल्म रिलीज होते ही उनके परिवार की मौजूदगी और पिता का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. पिता भले ही फिल्म के प्रमोशन से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन बेटे के इस खास सफर में उनका समर्थन किसी से छिपा नहीं रहा. विजय शुक्रवार को मधुरांतकम में रोड शो कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बेटे के लिए कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है.

रैली में कैसे किया बेटे की ‘सिग्मा’ का प्रमोशन

रैली के दौरान जब विजय अपने काफिले के साथ समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद एक पार्टी कार्यकर्ता ने उन्हें ‘सिग्मा’ फिल्म के पोस्टर वाली जैसन संजय की एक फ्रेम की हुई तस्वीर थमा दी. विजय ने बिना झिझक उस फोटो फ्रेम को थाम लिया और उसे अपने सिर से ऊपर उठाकर चारों ओर घूमकर जनता को दिखाया. कुछ ही मिनटों में इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.



Source link