MP में दुग्ध क्रांति; 3 अक्टूबर को अमित शाह और CM मोहन यादव करेंगे गौपालक सम्मेलन का शुभारंभ, मिलेंगी इतनी सौगात

MP में दुग्ध क्रांति; 3 अक्टूबर को अमित शाह और CM मोहन यादव करेंगे गौपालक सम्मेलन का शुभारंभ, मिलेंगी इतनी सौगात


Last Updated:

Amit Shah Bhopal Visit: मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति की शुरुआत होने जा रही है. 3 अक्टूबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन आयोजित होगा. इसका शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. सम्मेलन में डेयरी सेक्टर को कई बड़ी सौगातें दी जाएंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश के डेयर उद्योग को मिलेंगी बड़ी सौगात.

रिपोर्ट: रमाकांत दुबे

Bhopal News: मध्य प्रदेश में दुग्ध क्रांति के सूत्रपात की दिशा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है. 3 अक्टूबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में प्रदेशभर के गौपालक राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे. इस सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. आयोजन के दौरान डेयरी क्षेत्र, गौपालकों और गौशालाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और सौगातें दी जाएंगी.

डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेंगी बड़ी सौगातें
कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के डेयरी सेक्टर को नई मजबूती दी जाएगी. सम्मेलन में उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमि-पूजन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. साथ ही भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ किया जाएगा. सहकारी क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए भोपाल डेयरी परिसर में पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला की शुरुआत होगी. इसके अलावा शिवपुरी में मिनी डेयरी संयंत्र का भी शुभारंभ किया जाएगा.

गौपालकों और गौशालाओं के लिए फैसले
पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित किया जाएगा. डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे. दूध उत्पादकों को आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण होगा. पंजीकृत गौशालाओं में गोवंश के रखरखाव और भरण-पोषण के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी. इसके तहत जुलाई-अगस्त 2026 की गौशाला अनुदान राशि ऑनलाइन DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी.

IISER परिसर का शिलान्यास
दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल बायपास भौरी के पास IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे. साथ ही वे परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.



Source link