Lakhisarai News: रेड करने जा रही पुलिस टीम की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, SI समेत 5 पुलिसवाले घायल

Lakhisarai News: रेड करने जा रही पुलिस टीम की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, SI समेत 5 पुलिसवाले घायल


Last Updated:

Lakhisarai News: बिहार के लखीसराय में पुलिस कार के साथ दुर्घटना हो गई. रेड करने जा रही पुलिस वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई. कार सवार एक सब इंस्पेक्टर समेत पांच लोग घायल हो गए. ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Zoom

लखीसराय में पुलिस कार की ट्रक से टक्कर हो गई.

लखीसरायः बिहार के लखीसराय में पुलिस की गश्ती गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. बड़हिया में देर रात रेड करने जा रही पुलिस टीम की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की.

शुक्रवार रात बड़हिया थाना की पुलिस टीम एक मामले में छापेमारी करने के लिए गश्ती वाहन से निकली थी. टीम बड़हिया-लखीसराय सीमांत के पास पहुंची ही थी कि लखीसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि गश्ती वाहन का अगला और साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन में सवार पुलिसकर्मी भी हादसे में घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए.

ड्राइवर की हालत गंभीर
हादसे में गश्ती वाहन चला रहे ललन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं. उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया. वहीं अन्य घायल पुलिसकर्मियों को पहले बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. बड़हिया रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अनिल ठाकुर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद सभी घायलों को सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया.

SI समेत ये पुलिसकर्मी घायल
हादसे में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एसआई ए.के.एस. श्रीवास्तव, हवलदार राजेश कुमार, महिला सिपाही सीता कुमारी और सिपाही एकता कुमारी के रूप में हुई है. गश्ती वाहन के चालक ललन कुमार भी घायल हैं. घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

तेज रफ्तार ट्रक से हुई टक्कर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम का वाहन अपनी ड्यूटी के दौरान जा रहा था. इसी दौरान लखीसराय की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. पुलिस अब हादसे की वजह और ट्रक की गति समेत दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है. हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. पुलिस की ओर से घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. वहीं घायल पुलिसकर्मियों के इलाज पर भी नजर रखी जा रही है.



Source link