Last Updated:
अमित जोगी का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अमित जोगी के बेटे हैं और विधायक रह चुके हैं.
Amit Jogi Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजनीति में अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले अमित जोगी एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि उनका एक बिल्कुल नया और अनूठा अंदाज है. अमित जोगी बिहार के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव (‘तेजू भैया’) की तरह ही हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं. वह स्वैग में नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक अनोखा डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. वह गाना गाते हुए कहते हैं कि जागो रे बघुआ, जागो रे बघुआ—
माटी दाई पुकारत हे. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर कई तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं
हमर मंदिर, हमर देवता, हमर माटी।
जब छत म कौवा बैठ जाथे अउ ख़ुद ल हमार देवता ले बड़े समझत हे
तब गाना नहीं – ललकार निकलथे।
जय छत्तीसगढ़ महतारी!मंदिर छत म कौवा बैठे,
देवता ले बड़े बाजत हे।
जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के,
कोलिहा मन ललकारत हे।मंदिर के छत म अड़ानी बैठे,
देवता ले बड़े… pic.twitter.com/2l8bIKALq7