Kark Rashifal: कर्क राशि वालों को आज मिलेगा किस्मत का साथ, मगर इस बात का रखें ध्यान, ज्योतिष ने दी ये बड़ी चेतावनी

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों को आज मिलेगा किस्मत का साथ, मगर इस बात का रखें ध्यान, ज्योतिष ने दी ये बड़ी चेतावनी


Last Updated:

Today Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के जीवन में आज सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. इस अवधि में किसी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. हालांकि पहले से चल रहे कार्यों को पूरा करने में कोई विशेष बाधा नहीं आएगी.

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और अष्टका श्राद्ध भी है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज पूरे दिन आर्द्रा नक्षत्र, वरीयान योग और वव करण का प्रभाव रहेगा. चंद्रदेव आज मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण आज कर्क राशि के जातकों को अपने कामकाज के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. इस अवधि में किसी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. हालांकि पहले से चल रहे कार्यों को पूरा करने में कोई विशेष बाधा नहीं आएगी. आज धैर्य और समझदारी से लिया गया निर्णय आपको आगे लाभ पहुंचा सकता है.

स्वास्थ्य को न करें नजरअंदाज
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें. बहुत अधिक तला-भुना या मसालेदार भोजन करने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं. लंबे समय तक खाली पेट रहने से भी परेशानी हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें. यदि कहीं दूर जाने की योजना है तो पर्याप्त समय लेकर निकलना बेहतर रहेगा.

कर्क राशिफल: लव लाइफ
कर्क राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. पार्टनर के साथ किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है. ऐसी स्थिति में बहस करने के बजाय बातचीत के जरिए बात को सुलझाने का प्रयास करें. अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. वहीं विवाहित जातकों के लिए भी आज का दिन धैर्य रखने वाला है. आज घर-परिवार की किसी जिम्मेदारी को लेकर जीवनसाथी के साथ चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों को आज किसी पुराने परिचित से बातचीत होने पर सुखद अनुभव मिल सकता है.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है. आज ऑफिस में एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यदि आप काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे तो स्थिति संभालना आसान रहेगा. आज वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.

वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज किसी बड़े निवेश में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. आज पुराने ग्राहकों से संपर्क बढ़ाने पर फायदा मिल सकता है. कारोबार में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा. आज आर्थिक लेन-देन करते समय दस्तावेजों और भुगतान की जानकारी अच्छी तरह जांच लें.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता का है. आज पढ़ाई के दौरान मन बार-बार दूसरी चीजों की ओर भटक सकता है, इसलिए पढ़ाई के लिए समय का एक निश्चित कार्यक्रम बनाएं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पुराने प्रश्नपत्रों और रिवीजन पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा. आज किसी कठिन विषय को समझने में परेशानी हो तो शिक्षक या सहपाठी की मदद लेने में संकोच न करें.

महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज घर और कार्यस्थल की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा. आज लगातार काम करने से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी सेहत के लिए भी समय निकालें. पेट से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें. वहीं कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं गृहिणियां परिवार के किसी सदस्य की जरूरतों को लेकर व्यस्त रह सकती हैं. आज अपनी दिनचर्या में थोड़ा आराम और पौष्टिक भोजन जरूर शामिल करें.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज कर्क राशि वालों का दिशा शूल पूर्व दिशा है. कर्क राशि वालों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज पितरों के निवृत दान पुण्य करना शुभ रहेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link