Last Updated:
Govinda Song Jogi Dil: पर्सनल जिंदगी को लेकर गोविंदा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा संग विवाद और कोमल रानी संग लिंकअप की खबरों के बीच उनका एक गाना फिर सुर्खियों में आ गया है. गाने में गोविंदा अपने चुलबुले और एनर्जेटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. साथ में नई हसीना संग डांस लोगों को नॉस्टैल्जिक वाइब दे रहा है.
गोविंदा के फैंस के लिए एक तरह से नॉस्टैल्जिक मोमेंट है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘नंबर वन’ हीरो गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल जिंदगी और थ्रोबैक गानों को लेकर सुर्खियों के केंद्र में आ गए हैं. पत्नी सुनीता आहूजा संग रिश्तों में खटपट और एक्ट्रेस कोमल रानी संग लिंकअप की उड़ती खबरों के बीच, गोविंदा का एक बेहद धमाकेदार और रंगीन गाना ‘जोगी दिल’ फिर से इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है. इस नए गरबा एंथम में गोविंदा पर्दे पर नई हसीना के हुस्न के जाल में फंसते नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच अचानक पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.
दरअसल, यह कोई नई रिलीज नहीं बल्कि गोविंदा की फिल्म ‘रंगीला राजा’ का सुपरहिट थ्रोबैक गाना ‘जोगी दिल’ है. संगीतकार ईश्वर कुमार ने अपनी ‘थ्रोबैक सीरीज’ के तहत इस फेस्टिव माहौल और गरबा ट्रैक की याद में फिर से फैंस के साथ शेयर की हैं.
‘जोगी दिल’ को नकाश अजीज और सरोदी बोरा ने अपनी आवाज दी है. गाने का संगीत ईश्वर कुमार ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल महबूब ने लिखे हैं. म्यूजिक कंपोजर ईश्वर कुमार ने इसे एनर्जी, वाइब्रेंट बीट्स और फेस्टिव वाइब्स से भरपूर गाना बताया था. ‘रंगीला राजा’ के इस गाने में गोविंदा अपने खास डांसिंग अंदाज में नजर आते हैं.
View this post on Instagram