DIY Body Polish: घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का उपाय

DIY Body Polish: घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का उपाय


Last Updated:

DIY Body Polish: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है. ऐसे में ज्यादातर होने वाली दुल्हनें अपने चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर की देखभाल पर भी ध्यान देती हैं. अक्सर लोग ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट और स्पा का सहारा लेते हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से भी त्वचा की देखभाल की जा सकती है. यहां जानिए घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का आसान तरीका.

बॉडी पॉलिशिंग एक ऐसा तरीका है, जो त्वचा पर जमी गंदगी, डेड स्किन सेल्स और रूखेपन को कम करने में मदद करता है. इससे त्वचा अधिक मुलायम और साफ नजर आ सकती है. पार्लर में इस ट्रीटमेंट के लिए केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आप घर पर ही नेचुरल चीजों से आप पेस्ट तैयार कर सकते हैं.

बॉडी पॉलिश बनाने के लिए सामग्री- 2 बड़े चम्मच मसूर दाल, 2 बड़े चम्मच मूंग दाल, 2 बड़े चम्मच चना दाल, 2 बड़े चम्मच चावल, 2 बड़े चम्मच बादाम, जरूरत अनुसार नारियल तेल, 1 से 2 बड़े चम्मच शहद, थोड़ा सा बॉडी वॉश.

ऐसे तैयार करें बॉडी पॉलिश- सबसे पहले मसूर दाल, मूंग दाल, चना दाल, चावल और बादाम को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. कोशिश करें कि मिश्रण बहुत ज्यादा मोटा न रहे, ताकि इसे त्वचा पर आसानी से लगाया जा सके. अब इस पाउडर को एक बाउल में निकाल लें. इसमें अपनी पसंद का कोई हल्का तेल मिलाएं. इसके बाद शहद और थोड़ा सा बॉडी वॉश डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस्तेमाल करने का तरीका- नहाने से पहले या नहाते समय इस बॉडी पॉलिश को पूरे शरीर पर हल्के हाथों से लगाएं. सर्कुलेशन मोशन में इससे धीरे-धीरे बॉडी पर मसाज करें. कोहनी, घुटनों और एड़ियों जैसे हिस्सों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे सकती हैं, क्योंकि इन जगहों पर त्वचा अक्सर ज्यादा रूखी हो जाती है. करीब 5 से 10 मिनट तक हल्की मसाज करने के बाद साफ पानी से धो लें. इसके बाद त्वचा को तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाएं.

फायदे- दालें और चावल त्वचा की सतह पर जमी डेड सेल्स को हटाने में मदद करते हैं. बादाम में मौजूद प्राकृतिक तेल त्वचा को नरम बनाने का काम करते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी देने का काम करता है. नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर त्वचा अधिक मुलायम, स्मूद और तरोताजा महसूस हो सकती है.

इस बात का ध्यान रखें- यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या किसी सामग्री से एलर्जी है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. याद रखें ये पेस्ट कोई जादुई उपाय नहीं है जो आपकी स्किन को गोरा कर सकता है. ये एक नेचुरल उपाय है जिससे आपकी त्वचा ज्यादा मुलायम और चमकदार नजर आ सकती है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link