Last Updated:
Salman Khan Bodyguard: सितारों के आसपास फैंस का पहुंचना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग हो गया. मुंबई में ‘प्रेम कीटाणु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन अचानक अपने चहेते स्टार सलमान खान के करीब पहुंच गया. इसके बाद सिक्योरिटी ने उसे जिस तरह वहां से हटाया, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. सलमान खान की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है, ये बात किसी से छिपी नहीं है. एक्टर जहां भी पहुंचते हैं, उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जुट जाती है. लेकिन हाल ही में मुंबई में कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, ‘प्रेम कीटाणु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान खान के पास एक फैन अचानक पहुंच गया. इसके बाद उनकी सिक्योरिटी टीम ने जो किया, वो सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल पसंद नहीं आ रही हैं.
दरअसल, एकअक्टूबर की शाम मुंबई में फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. सलमान खान फिल्म की टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे. थिएटर के बाहर भाईजान ने एक्टर अनूप सोनी से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. इसी दौरान एक फैन सुरक्षा घेरे के करीब हाथ मिलाने के लिए पहुंच गया. तभी सलमान के बॉडीगार्ड्स ने तुरंत फैन को बांह से पकड़ा और खींचकर सुपरस्टार से दूर कर दिया.
क्या बोल रहे हैं लोग
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया यूजर्स बॉडीगार्ड्स के इस रवैये की निंदा कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सेलिब्रिटीज की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये जरूरी है. एक यूजर ने लिखा- ‘सुरक्षा बनाए रखनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से आपने उसे पकड़ा वह सही नहीं है.’
View this post on Instagram