गंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मदद

गंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मदद


Last Updated:

Bihar Flood News : बिहार में लगातार बढ़ते नदियों के जलस्तर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. गंगा और गंडक नदी ने पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर यानी HFL के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि सोन नदी में भी पानी बढ़ने की स्थिति बनी हुई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने News18 से खास बातचीत में कहा कि बिहार में अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और इस दौरान खतरा बना हुआ है.

Zoom

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने News18 से खास बातचीत में कहा कि बिहार में अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और इस दौरान खतरा बना हुआ है.

पटना. बिहार में गंगा, गंडक और सोन समेत प्रमुख नदियों के बढ़ते जलस्तर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. कई नदियां पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर यानी HFL के रिकॉर्ड को पार कर चुकी हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यूज़18 से खास बातचीत में कहा कि बिहार में अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं और इस दौरान खतरा बना रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है.

अगले 48 घंटे बेहद अहम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले 48 घंटे तक सभी को पूरी तरह अलर्ट रहना होगा. नदियों में पानी बढ़ने की संभावना बनी हुई है. उन्होंने कहा कि गंगा और गंडक नदी ने पुराने सभी HFL रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सोन नदी में भी पानी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

बाढ़ राहत के लिए एयरफोर्स से मांगी मदद

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार सरकार ने आज भारतीय वायुसेना से भी मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्य में सहयोग के लिए एयरफोर्स से आग्रह किया गया है. जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाने और बचाव अभियान में वायुसेना की मदद ली जा सकती है.

कटाव ने बढ़ाई चिंता

सम्राट चौधरी ने कहा कि कई जगहों पर नदियों के किनारे कटाव की स्थिति भी बनी हुई है. सरकार की पूरी नजर ऐसे इलाकों पर है. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक हर संभव राहत पहुंचाई जाए और किसी को परेशानी न हो.

सरकार पूरी तरह अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है. प्रशासनिक और राहत एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. नदियों के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. मुख्यमंत्री ने लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

गंगा-गंडक में रिकॉर्ड पानी

बिहार में इस समय गंगा और गंडक नदी की स्थिति सबसे ज्यादा चिंता का विषय बनी हुई है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, दोनों नदियों में अब तक का सबसे अधिक पानी आया है और पुराने HFL रिकॉर्ड टूट चुके हैं. सोन नदी में भी जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में अगले 48 घंटे बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.



Source link