Cabinet Meeting Today: फसलों के MSP, स्मॉल सेविंग स्कीम्स के ब्याज और DA पर हो सकता है बड़ा फैसला

Cabinet Meeting Today: फसलों के MSP, स्मॉल सेविंग स्कीम्स के ब्याज और DA पर हो सकता है बड़ा फैसला


Last Updated:

Cabinet Meeting Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होगी. इस बैठक में रबी फसलों की एमएसपी, महंगाई भत्‍ते और पीपीएफ और सुकन्‍या समृद्धि योजना जैसे स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम्‍स के ब्‍याज पर फैसला हो सकता है.

Zoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केबिनेट मीटिंग की अध्‍यक्षताा करेंगे. (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की एक अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में किसानों, केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए बड़े फैसले लिए जाने की उम्‍मीद है. रबी सीजन 2027-28 के लिए गेहूं समेत छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी, महंगाई भत्ते (DA) में इजाफे, पीपीएफ-सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव और ₹54,000 करोड़ के ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट जैसे कई अहम मुद्दों पर विचार होने की संभावना है.

रबी बुवाई सीजन शुरू होने से पहले सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला ले सकती है. CCEA की इस बैठक में गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम के नए समर्थन मूल्य तय किए जाने की उम्मीद है. पिछले सीजन में गेहूं का भाव ₹2,585 प्रति क्विंटल था, जबकि जौ ₹2,150, चना ₹5,875, मसूर ₹7,000, सरसों ₹6,200 और कुसुम ₹6,540 प्रति क्विंटल निर्धारित था.

DA वृद्धि पर नजर

त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें भी आज की बैठक पर टिकी हैं. महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी तक की वृद्धि की आस इस बार की जा रही है. अगर डीए में इजाफा हो जाता है तो कर्मचारियों के मासिक वेतन और पेंशनधारकों की पेंशन में अच्‍छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है.

स्मॉल सेविंग स्कीम्स

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) की तिमाही ब्याज दरों की समीक्षा भी मंत्रिमंडल की बैठक में हो सकती है. इन बचत योजनाओं की ब्‍याज दरें काफी समय से स्थिर हैं.



Source link