बिहार में मानसून की विदाई शुरू: बारिश से राहत, पर 17 जिलों पर बाढ़ का खतरा, चंपारण में 6 जगह टूटे तटबंध

बिहार में मानसून की विदाई शुरू: बारिश से राहत, पर 17 जिलों पर बाढ़ का खतरा, चंपारण में 6 जगह टूटे तटबंध


Last Updated:

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है .राज्य में बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन 17 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर हैं .चंपारण में 6 जगहों पर तटबंध टूट गए हैं. इससे रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार के 17 जिलों में बाढ़ का खतरा (सांकेतिक फोटो)

पटनाः बिहार में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन नेपाल और राज्य के उत्तरी हिस्सों में हुई बारिश का असर अब भी तबाही मचा रहा है. एक तरफ राज्य के कई इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को राज्य के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 4 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहने का अनुमान है.

17 जिलों में बाढ़ का अलर्ट, तटबंध टूटे

  • नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हुई भारी बारिश के कारण बिहार की प्रमुख नदियां उफान पर हैं. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में करीब 6 जगहों पर तटबंध टूट गए हैं. इसके कारण बाढ़ का पानी सीधे रिहायशी इलाकों और गांवों में घुस गया है. प्रभावित लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं.
  • आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के 17 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम चंपारण और सुपौल के 11 प्रखंडों की 23 ग्राम पंचायतों में करीब 82 हजार से अधिक लोग बाढ़ से सीधे प्रभावित हुए हैं. अकेले पश्चिम चंपारण के 10 प्रखंडों के दर्जनों गांवों में पानी भर चुका है.

मानसून की विदाई शुरू, बारिश की संभावना कम

  • मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की बिहार से वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि, इसका असर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. फिलहाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है.
  • मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ जाकर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है. इस सिस्टम का बिहार पर कोई सीधा या बड़ा असर नहीं पड़ेगा. यही वजह है कि आने वाले दिनों में राज्य में बड़े पैमाने पर बारिश होने के आसार नहीं हैं.

अक्टूबर के पहले हफ्ते में सताएगी उमस

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक बिहार के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में मानसून की गतिविधियों के धीमे पड़ने से बारिश तो कम होगी, लेकिन लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ सकता है. दिन के समय तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

पटना समेत शहरों का हाल

  • राजधानी पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह से ही हवा में नमी के कारण उमस महसूस होगी. दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ेगा. दोपहर में पटना वासियों को उमस और गर्मी ज्यादा परेशान करेगी.
  • अगर मंगलवार के तापमान की बात करें, तो कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा. वहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पूर्णिया में 34.2 डिग्री, दरभंगा में 35.4 डिग्री, पटना में 32.5 डिग्री, भागलपुर में 32 डिग्री, गया में 31.8 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.



Source link