Last Updated:
Bigg Boss 20: एक्ट्रेस उदिति सिंह कोरोना काल में करण वाही को डेट कर रही थीं. दोनों का रिलेशनशिप करीबन दो-ढाई साल चला था. हाल ही में बिग बॉस में उदिति ने एक्स करण वाही से ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने अपने एक्स को डॉमिनेटिंग बताते हुए कहा कि ब्रेकअप उनके लिए वरदान साबित हुआ है.
उदिति सिंह ने बिग बॉस में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम uditisinghh और करण वाही की फाइल फोटो)
नई दिल्ली. सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में हर बीतते एपिसोड के साथ रोमांच बढ़ते ही जा रहा है. हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं. एक तरफ आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी. आम्रपाली दुबे ने कहा कि वो और दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ सिर्फ दोस्त हैं. वहीं दूसरी तरफ करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड उदिति ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की. उदिति ने करण वाही से ब्रेकअप की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि रिश्ते का अंत उनके लिए वरदान साबित हुआ.
उदिति सिंह ने करण वाही से ब्रेकअप की बताई वजह
अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उदिति ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने और उनके एक्स-पार्टनर ने एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग अडॉप्ट किया था. उसका नाम उन्होंने ‘नोआ’ रखा था. उदिति के मुताबिक, इसी दौरान घर की जिम्मेदारियों और नोआ की देखभाल को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे.उन्होंने बताया कि कोविड के दौर में साफ-सफाई और घर के काम को लेकर भी दोनों की सोच अलग थी. उदिति का कहना था कि उनके पार्टनर का चीजों को करने का तरीका अलग था और कई बार उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उन्हें लगातार कमतर आंका जा रहा है.
एक्ट्रेस ने एक्स करण वाही को बताया डॉमिनेटिंग
उदिति के मुताबिक, उनके एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही काफी डॉमिनेटिंग थे. वो काम काज और साफ-सफाई को लेकर उदिति को बात-बात पर ताना मारा करते थे. उदिति का कहना है कि करण हर बात पर कहते थे कि उनसे कुछ नहीं होता. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक्स को उम्र को लेकर भी काफी दिक्कतें थीं. इन बातों की वजह से उन्हें लगता था कि उनका पार्टनर उन्हें मोटिवेट करने के बजाय डीमोटिवेट कर रहा है.
छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था कपल
उदिति ने बातचीत के दौरान रिश्ते को लेकर एक बात और कही. उन्होंने माना कि कई बार जब दो लोगों का साथ होना नहीं लिखा होता, तो छोटी-छोटी बातें भी बड़े विवाद में बदलने लगती हैं. वहीं जब रिश्ता सही दिशा में हो तो मुश्किल हालात भी आसानी से संभल जाते हैं.
बता दें कि करण वाही और उदिति सिंह के रिश्ते की खबरें साल 2019-2020 के आसपास सामने आई थीं. उस दौरान करण ने उदिति के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. उदिति ने ‘बिग बॉस 20’ में पहले बताया था कि दोनों करीब ढाई साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और उनके बीच शादी को लेकर भी बातचीत हुई थी. अब शो में उदिति के इस खुलासे के बाद एक बार फिर उनका पुराना रिश्ता चर्चा में आ गया है.