Last Updated:
Nainital Breakfast Spot: नैनीताल घूमने आए हैं और सुबह की शुरुआत स्वादिष्ट नाश्ते से करना चाहते हैं, तो यहां आपको कई ऐसे पुराने और पसंदीदा स्वाद मिल जाएंगे, जिन्हें स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी पसंद करते हैं. कहीं गरमा-गरम पराठे और मक्खन का स्वाद मिलेगा, तो कहीं छोले-भटूरे, बन टिक्की, मोमो और बन-मक्खन जैसे नाश्ते आपका दिन बना देंगे. खास बात यह है कि पहाड़ की ठंडी सुबह में इन गर्मागर्म नाश्तों का स्वाद और भी खास लगता है.
नैनीताल की सुबह को स्वादिष्ट बनाने वाले लोकप्रिय नाश्तों में अनीता रेस्टोरेंट का पराठा भी शामिल है. गरमा-गरम पराठे के साथ मक्खन इसके स्वाद को दोगुना कर देता है जो इसे और भी खास बनाता है. शहर के डीएसए बिल्डिंग में स्थित इस रेस्टोरेंट के पराठे का स्वाद दशकों से आज भी बरकरार है. नैनीताल की ठंडी हवा के बीच गर्म पराठे का स्वाद लोगों को खूब भाता है. खास बात यह है कि यहां का नाश्ता साधारण होने के बावजूद शहर की अनोखी चीजों में शामिल है, यह तंदूर का पराठे का स्वाद लेने दूर दूर से लोग पहुंचते हैं.
अगर आप सुबह के समय कुछ हल्का, स्वादिष्ट और चटपटा खाना चाहते हैं, तो नैनीताल के तल्लीताल स्थित निरूज रेस्टोरेंट की बन टिक्की एक अच्छा विकल्प हो सकती है. नरम बन के साथ टिक्की और स्वादिष्ट मसालों का मेल सुबह के नाश्ते को और खास बना देता है. नैनीताल के स्थानीय लोगों के बीच इस तरह के स्नैक्स काफी पसंद किए जाते हैं.
मोमो पसंद करने वालों के लिए नैनीताल में तमांग के मोमो भी एक खास विकल्प हैं. गर्मागर्म मोमो, चटपटी चटनी और पहाड़ों की ठंडी सुबह, मोमो के स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देती है, अगर आप सुबह के नाश्ते में मोमो और चाइनीज स्वाद लेना चाहते हैं तो तमांग के मोमो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. इनका कॉम्बिनेशन खाने के शौकीनों को खूब पसंद आता है. सुबह के समय हल्के स्नैक्स के तौर पर मोमो खाने का अपना अलग मजा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नैनीताल में सुबह के नाश्ते की बात हो और गब्बर के छोले का जिक्र न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. चटपटे मसालों से तैयार छोले और गरमा-गरम भटूरे यहां आने वाले लोगों को खूब पसंद आते हैं. सुबह के समय यहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी नाश्ते का स्वाद लेने पहुंचते हैं. यह रेस्टोरेंट मल्लीताल फ्लैट्स के पास है, जहां आप छोले भटूरे का स्वाद ले सकते हैं.
नैनीताल के पंत पार्क का बन-मक्खन शहर के पुराने और आसान नाश्ते के विकल्पों में शामिल है. नरम बन पर मक्खन की परत और चाय के साथ इसका स्वाद सुबह को खास बना देता है. खासकर ठंडे मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ बन-मक्खन का स्वाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पसंद आता है. अगर आप भारी नाश्ते के बजाय हल्का और जल्दी तैयार होने वाला खाना खाने के शौकीन है तो पंत पार्क का बन मक्खन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
मीठा पसंद करने वालों के लिए नेगी रेस्टोरेंट की दूध-जलेबी नाश्ते का एक अलग स्वाद देती है. गरमा-गरम जलेबी और दूध का पारंपरिक कॉम्बिनेशन पहाड़ों की ठंडी सुबह में खास अनुभव देता है. नैनीताल घूमने आए लोगों के लिए यह स्थानीय स्वादों को महसूस करने का एक अलग तरीका हो सकता है. अगर आपका मन सुबह कुछ मीठा खाने का है, तो दूध-जलेबी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
सुबह के समय अगर आप कुछ हल्का और स्नैक जैसा खाना पसंद करते हैं, तो मल्लीताल बाजार में कई बेकरियां हैं जहां आपको गरमा गरम पेटीज मिल जाएगी. कुरकुरी बाहरी परत और अंदर की फिलिंग इसे चाय के साथ खाने के लिए पसंद किया जाने वाला स्नैक बनाती है. नैनीताल में घूमने के दौरान जब समय कम हो और पेट भी भरना हो, तब पेटीज जैसे स्नैक्स आसानी से खाए जा सकते हैं. मात्र 25 रुपये में आपको ये पेटीज मिल सकती है. साथ ही आपको आलू, पनीर और चिकन पेटीज भी मिल जाएगी.
नैनीताल की माल रोड में घूमते हुए नाश्ते के लिए दिल्ली दरबार का पराठा भी अच्छा विकल्प है. गरमा-गरम पराठा, दही और अचार के साथ नाश्ता बेहद खास बन जाता है. साथ ही दिल्ली स्टाइल में तैयार इस पराठे का स्वाद आपको छू लेगा. घूमने से पहले अगर आप पेट भरकर नाश्ता करना चाहते हैं तो पराठा अच्छा विकल्प हो सकता है. अगली बार जब भी आप नैनीताल आएं तो यहां के पराठे का स्वाद गरमा गरम चाय के साथ जरूर लें.