Last Updated:
Rekha-Dharmendra Song: बॉलीवुड में हर रिश्ते पर कई गाने बने हैं. फिर चाहे वो पिता-बेटी का हो, मां-बेटे का हो या फिर दादा-दादी का हो, लेकिन मामा-भांजे या भांजी के रिश्ते पर बहुत फिल्में और गाने नहीं बने हैं. लेकिन इस खास रिश्ते पर एक गीत ऐसा है जो आज भी गूंजते ही लोगों की आंखें भर आती हैं, 80 और 90 के दशक में लोग इस गीत को खूब सुनते थे. ये गीत गूंजते ही लोगों का भावुक हो उठना लाजमी है. ये गानी जिसकी आज बात करने वाले हैं, वो धर्मेंद्र और रेखा की फिल्म ‘कर्तव्य’ का गीत ‘चंदा मामा से भी प्यारे मेरे मामा’ है.
रेखा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘कर्तव्य’ हिट थी. (फोटो साभार आईएमडीबी)
बॉलीवुड ने माता-पिता, भाई-बहन हर रिश्ते के लिए कालजयी गीतों की रचना की है. आज भी किसी भी फंक्शन या खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए इन गानों का सहारा लिया जाता है. आज 47 साल पुराने उस गीत के बारे में बात करेंगे जिसमें मामा और भांजा-भांजी के रिश्ते को शब्दों में पिरोया गया था. कहा जाता है कि मामा वो रिश्ता है जिसमें दो बार ‘मां’ आती है. इस रिश्ते का हर किसी की जिंदगी में एक खास महत्व होता है. कई साल पहले बॉलीवुड ने इस रिश्ते की खूबसूरती और प्यार को बयां करते हुए एक ऐसे ही गीत की रचना की थी जो आज भी गूंजता है.
80-90 के दशक के बच्चों ने धर्मेंद्र और रेखा की फिल्म का ये गाना कभी न कभी जरूर गाया होगा. 1979 की सुपरहिट एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कर्तव्य’ का यह गीत अपने दौर के सबसे खूबसूरत पारिवारिक गानों में गिना जाता है. ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक मासूम बच्चे और उसके मामा के बीच के अटूट विश्वास, स्नेह और उस पवित्र रिश्ते का जीवंत करता है.
धर्मेंद्र और रेखा की फिल्म का है ये कालजयी गीत
मोहन सहगल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कर्तव्य’ 1979 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रेखा, धर्मेंद्र, विनोद मेहरा, निरुपा रॉय और अरुणा ईरानी ने लीड रोल अदा किया था. गाना धर्मेंद्र के लिए गाया गया था जिसे उनकी बहन के बच्चे गाते हैं. इस गीत को लता मंगेशकर की बहन ने आवाज दी थी. अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये गाना शायद आशा भोसले ने गाया था तो बता दें कि आप गलत है. इस खास गीत को लता मंगेशकर की बहन उशा मंगेशकर ने गाया था.
उशा मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने दी आवाज
उशा मंगेशकर ने मोहम्मद रफी के साथ इस गाने को आवाज दी थी. इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था. गीत चंदा मामा से भी प्यारे मेरे मामा के बोल वर्मा मलिक ने लिखे थे. इस गीत के बोल का जादू हो या गायिका की आवाज का खुमार, आज भी इस गाने को सुनते ही मिलेनियल्स को उनके मामा की याद आ जाती है.
यह गीत रिश्तों की उस मिठास को बयां करता है जहां खून के रिश्तों से बढ़कर भावनाओं का रिश्ता होता है. ‘कर्तव्य’ फिल्म अपने तगड़े एक्शन और ड्रामे के लिए जानी जाती है, लेकिन यह गीत एक्शन और मारधाड़ से बनी फिल्म में भावनाओं का मेल जोड़ता है. ये गाना उस रिश्ते को समर्पित है जो हर तरह के मनमुटाव से परे हैं. धर्मेंद्र और रेखा की जोड़ी वाली फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को हिट का तमगा मिला था.