हमें 403 सीट का आधा हिस्सा चाहिए… सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में खींचतान, राजेंद्र गौतम का बयान

हमें 403 सीट का आधा हिस्सा चाहिए… सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में खींचतान, राजेंद्र गौतम का बयान


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. दोनों ही पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चल रहा है.

Zoom

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बढ़ा विवाद.

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन यानी कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सपा से बड़ी मांग की है, जिससे दोनों पार्टियों के बीच तनाव और बढ़ गया है. राजेंद्र पाल ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा कि कौन कह रहा है कि मैंने सिर्फ 150 सीटें मांगी है, मैंने तो कहा है कि बराबर का समझौता होगा. बराबर की हिस्सेदारी, बराबर का सम्मान.

अखिलेश यादव को कोई काम होगा- यूपी कांग्रेस प्रभारी
वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि तो क्या आप 403 में से आधी मतलब लगभग 200 सीटें मांग रहे है? तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल, आधी सीटें. लेकिन ये भी बोला है कि फ्लेक्सिबल हैं, इसमें हम. जब शीर्ष नेतृत्व बैठेगा तो थोड़ा इधर उधर हो जायेगा. थोड़ा बहुत कम कर सकते हैं. इसके अलावा इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव के न आने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अखिलेश यादव को कोई काम हो, कोई सीनियर नेता भेज रहे हों. उनको कोई काम हो, आप उनसे पूछिए.

क्या हैं राजकुमार गौतम के इस बयान के मायने
यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को कहा था कि अक्टूबर के महीने में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लग जाएगी. इसके साथ ही गौतम ने यूपी चुनाव 2027 में कांग्रेस की महत्वाकांक्षा और दावों की एक मजबूत रेखा भी खींच दी थी, जिसको लेकर अटकलों का बाजार और गर्म हो जाएगा. गौतम ने साफ शब्दों में कहा था कि गठबंधन के तहत कांग्रेस 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी. इसलिए पार्टी राज्य की सभी 403 सीटों पर संगठन स्तर पर तैयारी कर रही है और उनके पास हर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए मजबूत उम्मीदवार मौजूद हैं. आइए जानते हैं इस बयान के मायने क्या हैं? क्या अखिलेश यादव कांग्रेस की बात मान लेंगे?

हम 403 सीटों की कर रहे तैयारी- कांग्रेस प्रभारी
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ‘अक्टूबर में सीटों के बंटवारे पर बातचीत पूरी कर ली जाएगी. हम अक्टूबर में ही सभी सीटों को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. हम सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं क्योंकि हमें अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए भी प्रचार करने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा.’ उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो महीनों से कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और वे खुद उत्तर प्रदेश में सीट-शेयरिंग के जमीनी फॉर्मूले पर लगातार काम कर रहे हैं. कांग्रेस का तर्क है कि राज्य में INDIA गठबंधन के तहत 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी का हक बनता है, इसलिए 150 से कम सीटों पर समझौता करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.



Source link