Last Updated:
MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. प्रदेश में पंचायतों के 103 रिक्त पदों पर वोट डाले जा रहे हैं. संबंधित जिलों में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं. पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के रिक्त पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. मतदान के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे.
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग
भोपाल. मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. राज्य के अलग-अलग जिलों में रिक्त पंचायत पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए 103 पदों पर मतदान हो रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पंचायत स्तर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के रिक्त 4,235 पदों पर उपचुनाव होना था. आयोग ने पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 29 सितंबर निर्धारित की थी. लेकिन बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल नहीं हुए और 604 पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है. वहीं न्यायालय की रोक का कारण कुछ पद मतदान से बाहर रखे गए हैं.
राज्य के 4,091 पंच, 110 सरपंच, 7 जिला पंचायत और एक नगर परिषद के लिए उपचुनाव होना था लेकिन बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल न होने के बाद मात्र 4 पंच 79 सरपंच, 5 जिला पंचायत के उपचुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है. पंचायत चुनाव के साथ आगर-मालवा जिले की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भी आज मतदान कराया जा रहा है.
4,091 पद में से 4 पर मतदान
प्रदेश में सिर्फ 4 पंच पदों पर वोटिं हो रही है जबकि 4,091 पदों पर उपचुनाव होना था लेकिन नामांकन प्रक्रिया खत्म होते इसमें से 604 को निर्विरोध चुन लिया गया और 3,480 पदों के लिए नामांकन ही दाखिल नहीं किए गए.