दूसरी बार मां बनने के बाद ये काम करेंगी दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने कर ली है पूरी तैयारी, कर रहीं ये पहल

दूसरी बार मां बनने के बाद ये काम करेंगी दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने कर ली है पूरी तैयारी, कर रहीं ये पहल


Last Updated:

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के बाद से ही चर्चा में हैं. इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हैं. 19 सितंबर 2026 को दीपिका और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बने. कपल के घर दूसरी बेटी ने जन्म हुआ. लेकिन अब खबर है कि दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के अपने अनुभव को एक नई पहल के जरिए लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दीपिका पादुकोण करेंगी ये बड़ा काम

नई दिल्ली.दीपिका पादुकोण अब दो बेटियों की मां बन चुकी हैं. इन दिनों वह मदहुड एंजॉय कर रही हैं. लेकिन अपने काम के प्रति दीपिका कितनी जुनूनी हैं, इस बात का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी काम कर रही थी. अब खबर है कि वह एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसमें मां बनने के शुरुआती सालों और इस दौरान महिलाओं को होने वाले एक्सपीरियंस को वह शेयर करती नजर आएंगी.

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्रेंसी के दौरान भी अपनी फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट की थी. अपनी प्रेग्नेंसी को उन्होंने कभी अपने काम के आड़े नहीं आने दिया. अब कहा जा रहा है कि वह एक खास प्रोजेक्ट लेकर आ रही हैं. हालांकि, इस पहल को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट दो बच्चों की मां बनने के बाद दीपिका के अपने अनुभवों से जुड़ा हो सकता है.

दीपिका पादुकोण करने जा रही ये पहल?

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका के साथ इस पहल में साविका पटनी की भी अहम भूमिका हो सकती है. साविका एक मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें अमेरिका और भारत में काम करने का अच्छा एक्सपीरियंस है. उन्होंने हेल्थकेयर और कंज्यूमर बिजनेस जैसे क्षेत्रों में काम किया है. इसके अलावा, उनका हाल ही में वह महिलाओं की सेहत और मां-बच्चे की देखभाल से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं. देखा जाए तो दीपिका की इस नई पहल का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है. ऐसे में इसके उद्देश्य और इससे जुड़ी दूसरी जानकारियों का सामने आना बाकी है.

काम को लेकर बेहद जुनूनी हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने इससे पहले भी मां बनने के दौरान अपने काम को लेकर अपना जुनून दिखाकर लोगों के बीच मिसाल कायम की थी. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी तालमेल बिठाने को लेकर वह चर्चा में रही थीं. अब दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह अपने काम में एक्टिव रहीं. सितंबर में दूसरी बेटी के जन्म से कुछ समय पहले ही दीपिका ने रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था. दीपिका महिलाओं की सेहत के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूकता फैलाने के लिए काम करती रही हैं.

बता दें कि दीपिका ने साल 2015 में ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ की शुरुआत की थी. यह संस्था मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इससे जुड़े भेदभाव को कम करने और लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए काम करती है. दीपिका ने खुद भी डिप्रेशन और एंग्जायटी से जुड़े अपने अनुभव सार्वजनिक रूप से साझा किए हैं. बात अगर उनकी फिल्मों की करें तो उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ में वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी.उनकी ये फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है.



Source link