Last Updated:
Rohit Sharma Slips Outside Hotel: वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारत की 8 विकेट से जीत के बाद एक चिंताजनक खबर सामने आई. मैच के बाद टीम होटल पहुंचते ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बस से उतरते समय फिसलकर गिर गए, जिसका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला. हालांकि, चोट कितनी गंभीर है इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं.
टीम बस से उतरते समय रोहित शर्मा का पैर फिसला. (PTI)
नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैदान पर टीम का प्रदर्शन जितना प्रभावशाली रहा, मैच के बाद सोशल मीडिया पर सामने आई एक खबर ने क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम होटल लौटते समय एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा टीम बस से उतरते समय अचानक फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वाकया रविवार रात का है, जब वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम होटल पहुंची थी.
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस की सीढ़ियों से उतरते वक्त रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पैर फिसल गया और वे अपना संतुलन खो बैठे. स्थिति को भांपते ही मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी और टीम का सपोर्ट स्टाफ तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें संभाला. वीडियो में वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी और सुरक्षाकर्मी भी अचानक हुए इस हादसे से चिंतित नजर आए.
ROHIT SHARMA SLIPPED FROM BUS