समस्तीपुर शराब तस्करी केस में नेहा झा को जमानत मिली, जीजा के भाई पर फैसले का इंतजार, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से हुई थी गिरफ्तारी

समस्तीपुर शराब तस्करी केस में नेहा झा को जमानत मिली, जीजा के भाई पर फैसले का इंतजार, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से हुई थी गिरफ्तारी


Last Updated:

Bihar Liquor Smuggling Neha Jha News : समस्तीपुर में शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को बड़ी राहत मिली है. समस्तीपुर उत्पाद न्यायालय 2 ने सुनवाई के बाद उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है. जानकारी के मुताबिक, उनकी ओर से अधिवक्ता चंदन कुमार ने न्यायालय में पक्ष रखा था. कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद नेहा झा को जमानत दे दी है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Zoom

बीते 3 सितंबर को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुईं थीं नेहा झा.

समस्तीपुर. शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को समस्तीपुर उत्पाद न्यायालय-2 से जमानत मिल गई है. बीते 3 सितंबर को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था. इस दौरान करीब 75 लीटर शराब बरामद होने की बात सामने आई थी. हालांकि, मामले में उनके साथ गिरफ्तार दूसरे आरोपी को फिलहाल जमानत नहीं मिली है.

3 सितंबर को ट्रेन से हुई थी गिरफ्तारी

मामला समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर तब सामने आया था जब आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई की थी. इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से नेहा झा और उनके जीजा के भाई को गिरफ्तार किया गया था. कार्रवाई के दौरान करीब 75 लीटर शराब बरामद की गई थी. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

अधिवक्ता चंदन कुमार ने अदालत में रखा पक्ष

जेल में बंद नेहा झा की ओर से समस्तीपुर उत्पाद न्यायालय-2 में जमानत याचिका दाखिल की गई थी. सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता चंदन कुमार ने अदालत में उनका पक्ष रखा और जमानत देने के समर्थन में दलीलें पेश कीं. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने नेहा झा की जमानत याचिका मंजूर कर ली.

दूसरे आरोपी को नहीं मिली राहत, सुनवाई जारी

वहीं इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी यानी नेहा झा के जीजा के भाई को फिलहाल जमानत नहीं मिली है. उसकी जमानत याचिका पर न्यायालय में अलग से प्रक्रिया चल रही है. कोर्ट ने उसकी याचिका पर अभी फैसला नहीं दिया है.  बताया जा रहा है किि शराब बरामदगी और तस्करी से जुड़े आरोपों पर मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. उत्पाद विभाग और रेल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी.



Source link