Last Updated:
Varanasi to Ayodhya Best Route : यूपी में काशी और आयोध्या दो प्रमुख धार्मिक स्थल हैं. हर दिन इन दोनों धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालु आते हैं. काशी विश्वनाथ आने वाले श्रद्धालु भी यहां दर्शन के बाद रामलला के दरबार जाते हैं. ज्यादातर पर्यटक सड़क मार्ग से ही काशी से अयोध्या का सफर करते हैं. अगर आप भी काशी से अयोध्या जाने की सोच रहे हैं तो यह रूट आपके काम का है. वाराणसी से अयोध्या की दूरी करीब 230 किलोमीटर है. अक्सर लोग लोग सड़क मार्ग से अयोध्या जाना काफी पसंद करते हैं. काशी से अयोध्या के लिए आप बाबतपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर से होते हुए सफर कर सकते हैं. आप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी वाराणसी से अयोध्या का सफर कर सकते हैं.
वाराणसी से अयोध्या की दूरी 230 किलोमीटर के करीब है. वैसे तो वाराणसी से आयोध्या के बीच रेल मार्ग से भी अच्छी कनेक्टिविटी है लेकिन लोग सड़क मार्ग से अयोध्या जाना काफी पसंद करते हैं. वाराणसी से रामनगरी अयोध्या जाने के लिए मुख्य तीन मार्ग हैं. हालांकि इन सभी तीन मार्गो से अयोध्या की दूरी 210 से 230 किलोमीटर के करीब ही है.
वाराणसी से अयोध्या के लिए आप बाबतपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर से होते हुए सफर कर सकते हैं. इस मार्ग पर सड़कों की स्थिति भी काफी बेहतर है. इससे आप पूरे रास्ते आरामदायक सफर का आनंद ले पाएंगे. इस रूट से अयोध्या की दूरी करीब 220 किलोमीटर है. अक्सर लोग इसी पर यात्रा करना पसंद करते हैं.
इस रास्ते से अगर आप वाराणसी से अयोध्या जा रहें है तो 4 से 4.30 घंटे का समय लग सकता है. इस रास्ते पर आपको फोर व्हीलर के लिए 200 से 250 रुपये तक का टोल देना होगा. इसमें पहला टोल हौज टोल प्लाजा और दूसरा सुल्तानपुर हाइवे के करीब पड़ेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस रूट के अलावा आप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी वाराणसी से अयोध्या का सफर कर सकते हैं. इसके लिए आपको वाराणसी या गाजीपुर लिंक रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वाले रास्ते को पकड़ना होगा. इसके बाद सुल्तानपुर और अम्बेडकर नगर के पास उतर भी अयोध्या जा सकतें है. हालांकि इस रूट पर आपको टोल टैक्स पर थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.
इस रास्ते से आपको एक तरफ के मार्ग पर करीब 300 रुपये से अधिक का टोल देना होगा. इस मार्ग से अयोध्या की दूरी 230 से 240 किलोमीटर के करीब होगी. इस रास्ते से आपको अयोध्या पहुंचने के लिए 5 घंटे तक का वक्त लग सकता है. इस रूट पर आपको चौड़ी और चिकनी सड़क मिलेगी.
इन दोनों रूट के अलावा वाराणसी से अयोध्या जाने के लिए तीसरा रूट भी उपलब्ध है. वाराणसी, भदोही, प्रतापगढ़ होते हुए भी आप रामनगरी अयोध्या जा सकते हैं. इस मार्ग पर आपको वाहनों का दबाव भी ज्यादा मिल सकता है. लिहाजा इस रास्ते से आपको अयोध्या तक का सफर करने के लिए थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है.
हालांकि इस मार्ग पर आपको थोड़ा कम टोल देना होगा. इस रास्ते पर आपको 100 रुपये के करीब ही टोल टैक्स देना पड़ेगा, क्योंकि इस रूट से शहर की आंतरिक सड़के आती हैं, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार भी कम होती है. लिहाजा इस रास्ते से आयोध्या जाने के लिए थोड़ा ज्यादा वक्त भी लगता है.
इन तीनों मार्गों में से वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर से अयोध्या वाला मार्ग ही सबसे अच्छा और लोकप्रिय माना जाता है. 75 फीसदी से ज्यादा लोग इसी मार्ग से हर दिन वाराणसी से अयोध्या तक का सफर करते हैं. आप भी इसी रास्ते को पकड़ सकते हैं.