Vishnu Ji Ki Aarti: देवउठनी एकादशी की पूजा समय करें भगवान विष्णु की आरती, ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे

Vishnu Ji Ki Aarti: देवउठनी एकादशी की पूजा समय करें भगवान विष्णु की आरती, ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे


Vishnu Ji Ki Aarti: देवउठनी एकादशी का व्रत 20 और 21 नवंबर दो दिन है. देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु चार माह के योग निद्रा से बाहर आते हैं, जिसके फलस्वरूप चातुर्मास का समापन होता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए. पूजा के समय आपको भगवान विष्णु की आरती जरूर करनी चाहिए. आरती आप कपूर या घी के दीपक से कर सकते हैं. यदि दोनों ही उपलब्ध नहीं है तो तेल के दीपक से आरती कर लें. भगवान विष्णु की आरती ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे…से शुरू होती है. यदि आपको आरती याद नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, पूरी आरती नीचे दी गई है.

भगवान विष्णु की आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

भगवान विष्णु की जय, श्री हरि की जय, भगवान वासुदेव की जय!!!



Source link