Last Updated:
TIME100 Next India: बॉलीवुड में किसी बड़े सितारे का बेटा होना जितना खास है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी साथ लाता है. लोगों की उम्मीदें और सवाल हर कदम पर पीछा करते हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इससे अछूते नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज से निर्देशन की दुनिया में अलग पहचान बनाने की कोशिश की है. अब टाइम मैगजीन की खास लिस्ट में जगह पाकर वह फिर चर्चा में हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में स्टार किड्स के लिए अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता. खासकर तब, जब पिता का नाम ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा ब्रांड हो. ऐसे में हर कदम पर कंपेरिजन होना लाजिमी है. कोई इस तुलना को दबाव मानता है तो कोई इससे बचने की कोशिश करता है. लेकिन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सोच थोड़ी अलग है. उन्होंने पिता से अपने कंपेरिजन को लेकर ऐसी बात कही है, जो चर्चा में आ गई है. साथ ही उन्होंने सलमान खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया है.
दरअसल, आर्यन खान इन दिनों अपनी डायरेक्टोरियल पारी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को दर्शकों के बीच अच्छा रिस्पॉस मिला था. अब उन्हें एक और बड़ी पहचान मिली है. आर्यन को टाइम मैगजीन की पहली TIME100 Next India लिस्ट में जगह मिली है. यह लिस्ट देश के उन 100 उभरते लोगों को पहचान देती है, जो अपने-अपने क्षेत्र में भविष्य को दिशा दे रहे हैं. 19 नवंबर को जारी हुई इस लिस्ट के एक कवर पर आर्यन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया और थेजा रियो (Theja Rio) के साथ नजर आए. फोटो साभार-@___aryan___/Instastories
मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आर्यन से पूछा गया कि जब लोग उनका कंपेरिजन पापा शाहरुख खान से करते हैं, तो उन्हें कैसा लगता है? इस पर उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि हर किसी की तुलना शाहरुख से हुई है. उन्होंने कहा, ‘उनसे कंपेरिजन होना मेरे लिए तारीफ की बात है. आखिर वह नंबर वन हैं. वह बीस्ट हैं.’ फोटो साभार-@___aryan___/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस दौरान उन्होंने अपनी सीरीज में सलमान खान के कैमियो से जुड़ा मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि सलमान भी उसी लोकेशन पर मौजूद हैं. आर्यन ने सोचा कि क्यों न उनसे मुलाकात कर ली जाए. उन्होंने सलमान की टीम को मैसेज भेजकर मिलने की इच्छा जताई. लेकिन सलमान ने खुद उनके सेट पर आने की पेशकश कर दी. फोटो साभार-@___aryan___/Instagram
यह सुनकर आर्यन ने तुरंत अपने सिनेमैटोग्राफर से एक शॉट तैयार रखने को कहा. सलमान सेट पर पहुंचे तो उन्होंने आते ही पूछा, ‘क्या पोजिशन है?’ आर्यन ने भी मौका गंवाए बिना उन्हें एक लाइन बताई और सीधे कैमरे के सामने खड़ा कर दिया. इस तरह अचानक बना यह सीन सीरीज के यादगार पलों में शामिल हो गया. फोटो साभार-@___aryan___/Instagram
आर्यन ने अपने काम करने के तरीके पर भी बात की. उनका कहना है कि वह किसी विचार को कागज पर उतारने से लेकर उसे पर्दे पर उतारने तक की प्रक्रिया में अच्छे हैं. उनके लिए फिल्ममेकिंग सिर्फ कहानी लिखना नहीं, बल्कि उस विचार को सही तरीके से पूरा करना है. फोटो साभार-@___aryan___/Instagram
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली सीरीज है. इसके सात एपिसोड हैं. कहानी आसमान सिंह नाम के एक महत्वाकांक्षी नए कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश करता है. इसमें लक्ष्य, सहर बंबा, राघव जुयाल, बॉबी देओल, अन्या सिंह, मोना सिंह, मनोज पाहवा और रजत बेदी जैसे कलाकार हैं. यह सीरीज साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसे शाहरुख और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बनाया है. फोटो साभार-@___aryan___/Instagram