Samantha Ruth Prabhu बनीं मां, फिल्ममेकर राज निदिमोरू के घर गूंजी किलकारी, दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम भी किया रिवील

Samantha Ruth Prabhu बनीं मां, फिल्ममेकर राज निदिमोरू के घर गूंजी किलकारी, दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम भी किया रिवील


Last Updated:

Samantha, husband Raj Nidimoru welcome baby boy: कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सामंथा रुथ प्रभु अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं. एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंजी हैं और इस खुशखबरी ने उनके फैंस को भी एक्साइटेड कर दिया है. सामंथा और राज निदिमोरू ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है. इतना ही नहीं उन्होंने बेटा का नाम बताकर फैंस को खास तोहफा दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. फोटो साभार-instagram@samantharuthprabhuoffl

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में एक नई खुशी ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस और फिल्ममेकर राज निदिमोरू माता-पिता बन गए हैं. दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. सामंथा ने 19 नवंबर 2026 को एक बेटे को जन्म दिया. कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने नन्हे मेहमान का नाम भी बता दिया है. सामंथा और राज ने अपने बेटे का नाम ‘ईश्वर’ के नाम पर रखा है.

सामंथा और राज ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनके नवजात बेटे का नन्हा हाथ एक बड़े हाथ की उंगलियां थामे नजर आ रहा है. हालांकि, कपल ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है. तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की.

क्या रखा कपल ने बेटे का नाम?

पोस्ट में दोनों ने लिखा, ‘हमारा प्यारा बेटा देव निदिमोरू. 19 नवंबर 2026. हमारे दिल आज जितने खुश हैं, उतने पहले कभी नहीं थे.’

सोशल मीडिया पर मिल रही है बधाईयां

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. वरुण धवन, तमन्ना भाटिया और वरलक्ष्मी सरथकुमार उन शुरुआती सितारों में शामिल रहे, जिन्होंने कपल को शुभकामनाएं दीं और उनके नन्हे बेटे पर प्यार लुटाया.

सामंथा ने पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज शेयर की.

कुछ दिन पहले घर में हुई थी खास पूजा

कुछ दिन पहले ही सामंथा और राज ने अपने घर पर पूजा रखी थी. इस निजी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए थे. सामंथा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर कर इस खास मौके की झलक भी दिखाई थी.

दो दिन पहले एक्ट्रेस ने ये पोस्ट शेयर किया था.

1 दिसंबर को की थी शादी

सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी. दोनों की शादी की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब शादी के बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. बेटे के जन्म के साथ ही उनकी जिंदगी में खुशियों का नया चैप्टर शुरू हो गया है.

कौन हैं राज निदिमोरू?

राज निदिमोरू फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. वह मशहूर फिल्ममेकर जोड़ी राज एंड डीके का हिस्सा हैं. इस जोड़ी ने ‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. सामंथा भी ‘द फैमिली मैन 2’ में नजर आई थीं. इसी सीरीज के दौरान उनके और राज के बीच नजदीकियों की चर्चाएं शुरू हुई थीं.



Source link