Last Updated:
Rajasthan Zila Parishad Chunav 2026 Results: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तहत आज जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे. प्रदेश के 41 जिला परिषदों के 1403 वार्डों में चुनाव हुए थे, लेकिन चार जिलों क…और पढ़ें
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तहत आज 37 जिलों के 1275 वार्डों के नतीजे सामने आएंगे
Rajasthan Zila Parishad Chunav 2026 Results: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तहत आज जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे. प्रदेश की 41 जिला परिषदों के कुल 1403 सदस्यों के लिए मतदान हुआ था. हालांकि, चार जिलों कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में आज मतगणना नहीं होगी. इन जिलों के लिए 17 दिसंबर की नई तारीख घोषित की गई है. ऐसे में शुक्रवार को 37 जिलों के 1275 जिला परिषद वार्डों की ही मतगणना होगी.
मतगणना पूरी होने के साथ ही यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि प्रदेश के किस जिले में किस राजनीतिक दल को बहुमत मिला है. जिला परिषद सदस्य बनने वाले उम्मीदवारों के नतीजे आने के बाद जिला प्रमुख चुनने की राजनीतिक कवायद भी शुरू होगी. जिला प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों को अपने समर्थित सदस्यों का बहुमत जुटाना होगा.
जयपुर में सबसे अधिक 57 जिला परिषद वार्ड
जिला परिषद के वार्डों की जिलेवार मतगणना
अजमेर- 33
अलवर-39
बालोतरा-31
बांसवाड़ा-43
बाड़मेर-37
ब्यावर-27
भरतपुर-31
भीलवाड़ा-45
बीकानेर-41
बूंदी-27
चित्तौड़गढ़-35
चूरू-39
दौसा-37
डीग-29
धौलपुर-29
डीडवाना-कुचामन-35
डूंगरपुर-37
हनुमानगढ़-37
जयपुर-57
जैसलमेर-21
जालोर-43
झालावाड़-33
झुंझुनूं-41
जोधपुर-43
खैरथल-तिजारा-25
कोटपूतली-बहरोड़-27
नागौर-37
पाली-33
फलोदी-23
प्रतापगढ़-25
राजसमंद-29
सलूम्बर-21
सवाई माधोपुर-31
सीकर-49
सिरोही-27
टोंक-31
उदयपुर-47
November 20, 202607:21 IST
Rajasthan Zila Parishad Chunav Natije LIVE: प्रतापगढ़ में जिला परिषद के 74 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
प्रतापगढ़ जिले में आज जिला परिषद चुनाव के नतीजों से ग्रामीण राजनीति की तस्वीर साफ होगी. जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में वोटों की गिनती के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतगणना 58 टेबलों पर होगी. जिला परिषद के 25 वार्डों में कुल 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी के बीच जिला परिषद में बहुमत हासिल करने की जंग है. जिला परिषद में बहुमत के लिए 13 सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा. आज आने वाले परिणामों से तय होगा कि प्रतापगढ़ जिला परिषद में किस राजनीतिक दल का दबदबा रहेगा. इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव होगा.
November 20, 202607:19 IST
Rajasthan Zila Parishad Chunav Natije LIVE: भीलवाड़ा में जिला परिषद के 45 वार्डों की मतगणना, 111 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
भीलवाड़ा जिला परिषद के 45 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे. जिला परिषद सदस्य बनने के लिए कुल 111 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सुबह 8 बजे से तिलक नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतों की गिनती शुरू होगी. मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज आने वाले नतीजों से साफ होगा कि भीलवाड़ा जिला परिषद में किस राजनीतिक दल को बढ़त मिलती है और जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका दावा मजबूत होगा. चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों की नजरें मतगणना पर टिकी हैं.
November 20, 202607:14 IST
Rajasthan Zila Parishad Chunav Natije LIVE: जैसलमेर में आज दिग्गजों की साख का फैसला, जिला परिषद के 21 वार्डों पर नजरें
सरहदी जिले जैसलमेर में आज पंचायतीराज चुनाव के नतीजों के साथ कई राजनीतिक दिग्गजों की साख दांव पर होगी. जिला परिषद के 21 वार्डों में 77 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. वहीं 10 पंचायत समितियों के 150 वार्डों में 390 उम्मीदवारों के नतीजे आएंगे. मतगणना एसबीके कॉलेज में होगी, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतगणना दो राउंड में होगी. पहले राउंड में पंचायत समिति सदस्यों और दूसरे राउंड में जिला परिषद सदस्यों के वोटों की गिनती की जाएगी. जिला परिषद चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के भाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर और अमीन फकीर मैदान में हैं. वहीं पूर्व विधायक रूपाराम की बेटी अंजना मेघवाल और बेटे हरीश धनदे भी चुनावी मैदान में हैं.
November 20, 202607:10 IST
Rajasthan Zila Parishad Chunav Natije LIVE: राजसमंद में जिला परिषद के लिए 85 टेबलों पर होगी मतगणना
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत आज राजसमंद जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे. जिला परिषद की सीटों पर किस राजनीतिक दल का दबदबा रहेगा और जिला प्रमुख की कुर्सी का गणित किसके पक्ष में बनेगा, इसका फैसला मतगणना के बाद होगा. राजसमंद के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतों की गिनती के लिए 85 टेबल लगाई गई हैं. यहां सबसे पहले जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी, इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों के वोट गिने जाएंगे. मतगणना की जिम्मेदारी करीब 340 कर्मचारियों को सौंपी गई है. मतगणना स्थल पर बिना पास प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. मोबाइल ले जाने के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी रोक रहेगी. सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी.
November 20, 202607:08 IST
Rajasthan Zila Parishad Chunav Natije LIVE: झुंझुनूं में आज 1204 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
झुंझुनूं में आज पंचायत चुनाव के नतीजों के साथ देवउठनी एकादशी का भी उत्सवी माहौल रहेगा. जिले में जिला परिषद के 41 और 14 पंचायत समितियों के 248 वार्डों के लिए मतगणना होगी. इसके साथ ही कुल 1204 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा. जिला परिषद के 41 वार्डों में 158 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पंचायत समिति के 248 वार्डों में 1046 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है. मतगणना सुबह 8 बजे से सेठ मोतीलाल कॉलेज में शुरू होगी. चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें टिकी हैं. खास बात यह है कि कांग्रेस के 4 और भाजपा के 3 विधायकों की रणनीति की भी परीक्षा होगी. आज के नतीजे तय करेंगे कि झुंझुनूं की गांवों की सरकार में किस राजनीतिक दल का दबदबा रहेगा.
November 20, 202607:07 IST
Rajasthan Zila Parishad Chunav Natije LIVE: उदयपुर की 47 सीटों पर भी आज चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी
राजस्थान में जिला परिषद चुनाव की मतगणना के साथ आज उदयपुर की 47 सीटों पर भी चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी. जिला परिषद सदस्य बनने के लिए कुल 126 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां भाजपा और कांग्रेस ने सभी 47 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इनके अलावा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के 20, निर्दलीय 4, आरएलपी के 3, माकपा के 3 और आम आदमी पार्टी के 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. उदयपुर में 21 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. वहीं 26 वार्डों में त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबलों ने चुनावी जंग को दिलचस्प बना दिया है. आज आने वाले नतीजों से पता चलेगा कि उदयपुर जिला परिषद में किस पार्टी का दबदबा रहेगा और जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका दावा मजबूत होगा
November 20, 202607:00 IST
Rajasthan Zila Parishad Chunav Natije LIVE: आज तय होगा किस जिले में किसका बनेगा जिला प्रमुख
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तहत आज जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे. आज 37 जिलों के 1275 वार्डों के नतीजे सामने आएंगे. मतगणना के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश के किन जिलों में भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों को बहुमत मिला है.