OMG! मात्र ₹2700 में मिल रहा पोर्टेबल गीजर, एक मिनट में कर देगा पानी गर्म
Last Updated:
दिल्ली के ट्रेड फेयर में मात्र 2700 रुपये में पोर्टेबल गीजर मिल रहा है. यह एक मिनट में पानी गर्म कर देता है. इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है. इसमें करंट लगने और ब्लास्ट होने का डर नहीं है. कंपनी इस पर दो साल की वारंटी दे रही है.
नई दिल्लीः बड़े आकार के गीजर आपने बहुत देखे होंगे. इन्हें बाथरूम की दीवार पर लगाया जाता है. ये गीजर पानी गर्म करने में पांच से दस मिनट का समय लेते हैं. इन गीजर में एक बार गर्म पानी खत्म होने पर दोबारा इंतजार करना पड़ता है. पानी गर्म करने के लिए इन्हें फिर से चालू करना पड़ता है.
बाजार में अब तक इसी तरह के गीजर उपलब्ध रहे हैं. लेकिन भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में एक अनोखा गीजर वायरल हो रहा है. लोगों के बीच इस गीजर की खूब चर्चा हो रही है. यह गीजर पूरी तरह से पोर्टेबल है. आप इसे आसानी से कहीं भी साथ ले जा सकते हैं. इसे लगाने के लिए किसी बड़े सेटअप की जरूरत नहीं है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार है. यह गीजर मात्र एक मिनट में पानी गर्म करके दे देता है. इसमें बार-बार पानी गर्म करने का झंझट नहीं है. स्विच ऑन करते ही यह लगातार गर्म पानी देता रहता है.
करंट लगने का कोई डर नहीं
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में इस अनोखे गीजर को दिल्ली ओखला फेज वन की कंपनी पैरागॉन ने लॉन्च किया है. मेले में मौजूद कंपनी के सदस्यों ने इस गीजर की खासियतें बताईं. उन्होंने बताया कि इस गीजर में आप तापमान अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं. आपको जिस तापमान पर पानी चाहिए, यह उसी हिसाब से पानी गर्म कर देगा.
आप इस गीजर को घर में कहीं भी रख सकते हैं. इसे सिर्फ बाथरूम में ही लगाने की मजबूरी नहीं है. अगर आपको किचन में गर्म पानी चाहिए, तो आप इसे वहां भी रख सकते हैं. सर्दियों में लोग गर्म पानी से बर्तन धोते हैं. ऐसे में यह गीजर किचन के काम में भी बेहद उपयोगी साबित होगा. इसके इस्तेमाल में करंट लगने का भी कोई डर नहीं रहता है. जैसे ही आप गीजर ऑन करके नल खोलेंगे, तुरंत गर्म पानी आने लगेगा. गर्म पानी के लिए आपको बिल्कुल इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह बिना रुके लगातार गर्म पानी की सप्लाई देता है.
कीमत मात्र 2700 रुपये और 2 साल की वारंटी
कंपनी यहां दो तरह के गीजर पेश कर रही है. पहला साधारण पोर्टेबल गीजर है, जिसकी कीमत मात्र 2700 रुपये रखी गई है. दूसरे मॉडल में आप तापमान खुद से नियंत्रित कर सकते हैं. इस खास मॉडल की कीमत 5900 रुपये है. कंपनी दोनों ही गीजर पर दो साल की वारंटी दे रही है. पूरी दिल्ली में अब तक एक लाख से ज्यादा लोग इस गीजर को खरीद चुके हैं.
ऑटो कट फीचर से ब्लास्ट का खतरा नहीं इस गीजर में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. अगर आप गलती से गीजर को ऑन करके छोड़ देते हैं, तो इसके ब्लास्ट होने का कोई खतरा नहीं है. यह गीजर पांच मिनट के बाद अपने आप बंद हो जाता है. यानी इसे बंद करना भूल जाने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है. ग्राहक इस गीजर को खरीदने के लिए 098102 66616 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.