Last Updated:
Vastu Tips For Kitchen: वास्तु मान्यताओं के अनुसार, किचन घर में साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने से सकारात्मक वातावरण बनता है. किचन स्लैब पर केवल रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें ही रखें. इससे खाना बनाने में आसानी होगी और किचन भी सुंदर दिखेगी. लेकिन अगर किचन स्लैब पर बेकार की चीजें रख देते हैं तो यह घर में नकारात्मकता लाती हैं. आइए वास्तु के माध्यम से जानते हैं किचन स्लैब पर किन चीजों को नहीं रखना चाहिए…
Kitchen Slab Vastu Niyam: घर का किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होता, बल्कि इसे परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली से भी जोड़कर देखा जाता है. वास्तु शास्त्र में किचन को घर का हार्ट माना गया है और घर के सभी सदस्यों को यहीं से ऊर्जा मिलती है. मान्यता है कि किचन में रखी चीजों और वहां की साफ-सफाई का सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ता है. खासतौर पर किचन का स्लैब हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, स्लैब पर कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और परिवार की तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 6 चीजों के बारे में जिन्हें किचन स्लैब पर रखने से बचना चाहिए.
दवाइयां या फर्स्ट एड बॉक्स – वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई घरों में लोग छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दवाइयां और फर्स्ट एड बॉक्स किचन स्लैब पर रख देते हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता. किचन ऊर्जा और स्वास्थ्य का प्रतीक है, जबकि दवाइयां बीमारी को दर्शाती हैं. स्लैब पर दवाइयां रखने से घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और इलाज पर खर्च बढ़ता है. इसलिए दवाइयों को किचन स्लैब पर रखने के बजाय किसी अलग और सुरक्षित स्थान पर रखना बेहतर माना जाता है.
टूटे-फूटे या चटके बर्तन – वास्तु शास्त्र में टूटे और चटके हुए बर्तनों को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि ऐसे बर्तनों को घर में रखने से सुख-शांति प्रभावित हो सकती है. खासतौर पर किचन स्लैब पर टूटे कप, प्लेट या कटोरियां नहीं रखनी चाहिए. इनकी जगह साफ और सही हालत वाले बर्तनों का इस्तेमाल करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गंदे बर्तन या गंदा कपड़ा – खाना बनाने के बाद कई लोग गंदे बर्तन और इस्तेमाल किए हुए कपड़े स्लैब पर ही छोड़ देते हैं. वास्तु के अनुसार, रसोई में गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है. इसलिए खाना बनाने के बाद स्लैब की सफाई करें और गंदे बर्तनों को ज्यादा देर तक जमा न होने दें.
खाली डिब्बे और कंटेनर – गेहूं, चावल, दाल या अन्य राशन के खाली डिब्बे किचन स्लैब पर रखना भी अच्छा नहीं माना जाता. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, खाली बर्तन और डिब्बे अभाव का संकेत देते हैं. इसलिए इन्हें स्लैब से हटाकर व्यवस्थित जगह पर रखें और जरूरत पड़ने पर दोबारा भरें.
झाड़ू, पोछा और सफाई का सामान – कई बार जगह की कमी के कारण लोग किचन स्लैब के आसपास या उस पर झाड़ू, पोछा और क्लीनर रख देते हैं. वास्तु के अनुसार, सफाई से जुड़ी इन चीजों को भोजन बनाने वाली जगह से दूर रखना चाहिए. इससे किचन की स्वच्छता और सकारात्मक वातावरण बना रहता है.
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और कबाड़ – पुराना या खराब मिक्सर, टोस्टर, जूसर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान किचन स्लैब पर जमा करके नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र में बेकार और खराब चीजों को अव्यवस्था और नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए ऐसे सामान की मरम्मत करवाएं या जरूरत ना होने पर उसे हटा दें.