बेटी ऐश्वर्या के चरित्र पर उंगली उठाने वालों पर भड़के अर्जुन सरजा, दर्ज कराई शिकायत, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

बेटी ऐश्वर्या के चरित्र पर उंगली उठाने वालों पर भड़के अर्जुन सरजा, दर्ज कराई शिकायत, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी


Last Updated:

Arjun Sarja: बेटियों की जिंदगी में पिता का साथ कितना मायने रखता है, यह अर्जुन सरजा के हालिया बयान से साफ नजर आता है. छोटी बेटी की शादी की खुशियों के बीच अचानक परिवार को लेकर ऐसी बातें होने लगीं, जिन्होंने सबका ध्यान खींच लिया. खासकर बड़ी बेटी ऐश्वर्या को लेकर किए जा रहे दावों ने अर्जुन को नाराज कर दिया. अब उन्होंने सामने आकर न सिर्फ बेटी का बचाव किया है, बल्कि आरोप लगाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अर्जुन सरजा का पोस्ट वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में सितारों की निजी जिंदगी को लेकर अकसर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. कभी उनके रिश्तों पर सवाल उठते हैं तो कभी शादीशुदा जिंदगी को लेकर अटकलें लगाई जाती हैं. इन दिनों एक्टर और फिल्ममेकर अर्जुन सरजा का परिवार भी कुछ ऐसी ही चर्चाओं के बीच है. उनकी छोटी बेटी अंजना की शादी के बाद बड़ी बेटी ऐश्वर्या अर्जुन की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं. अब इन अफवाहों पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बेटी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बातें फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

अर्जुन सरजा ने गुरुवार 19 नवंबर को एक बयान जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ का सम्मान करते आए हैं. वह नहीं चाहते कि उनकी बेटी के निजी मामलों पर परिवार की तरफ से कोई सार्वजनिक टिप्पणी की जाए. ऐश्वर्या जब और जैसे चाहेगी, खुद अपनी बात रखेगी.

चरित्र पर उंगली उठाने वालों पर भड़के पापा अर्जुन

हालांकि, अर्जुन ने साफ किया कि किसी की पर्सनल लाइफ पर चर्चा करने और उसके चरित्र पर बेबुनियाद आरोप लगाने में फर्क होता है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को लेकर बेहद अपमानजनक बातें कही जा रही हैं. यहां तक कि उन्हें बिना किसी आधार के शराबी तक बताया जा रहा है. अर्जुन के मुताबिक, किसी कलाकार का सार्वजनिक जीवन में होना लोगों को उसकी निजी जिंदगी के बारे में मनगढ़ंत बातें फैलाने का अधिकार नहीं देता. किसी महिला के चरित्र पर इस तरह सवाल उठाना गैर-जिम्मेदाराना है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

उन्होंने अपने बयान में बताया कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा कि उनका परिवार अब तक ऐसी बातों पर चुप रहना ही बेहतर समझता था. लेकिन बार-बार गलत जानकारी फैलाए जाने को चुपचाप सहन नहीं किया जा सकता. अर्जुन ने यह भी कहा कि उनकी यह बात सिर्फ अपनी बेटी के लिए नहीं है. वह उन सभी महिलाओं के साथ खड़े हैं, जिन्हें अपनी निजी जिंदगी और फैसलों की वजह से लोगों के सवालों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि हर महिला को सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है. किसी को भी उसके रहन-सहन और निजी फैसलों के आधार पर बदनाम नहीं किया जाना चाहिए.

अर्जुन सरजा का पोस्ट

दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने आगे चेतावनी दी कि उनकी बेटी के बारे में गलत जानकारी फैलाने वाले लोग सावधान रहें. जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. अर्जुन ने साफ कहा कि सम्मान और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता.

कब हुई थी ऐश्वर्या और उमापति की शादी?

ऐश्वर्या अर्जुन ने जून 2024 में एक्टर उमापति रामैया से चेन्नई में शादी की थी. उमापति दिग्गज एक्टर थंबी रामैया के बेटे हैं. दोनों की मुलाकात साल 2021 में रियलिटी शो ‘सर्वाइवर तमिल’ के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और रिश्ता आगे बढ़ा. अक्टूबर 2023 में दोनों ने सगाई कर ली थी. हाल ही में अर्जुन की छोटी बेटी अंजना ने इस साल अक्टूबर में इसाया नटर से शादी की. इस शादी में उमापति और उनके पिता थंबी रामैया की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद ऐश्वर्या और उमापति के रिश्ते में अनबन की चर्चाएं तेज हो गईं.

फिर क्यों बढ़ी चर्चाएं

8 नवंबर को उमापति का बर्थडे बीता. फैंस ने नोटिस किया कि तब भी ऐश्वर्या की तरफ से उन्हें कोई मैसेज नहीं किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर सवाल उठने लगे. एक यूट्यूबर ने भी दावा किया कि इस मामले में थंबी रामैया से उनकी बातचीत हुई है. उन्हें दोनों के रिश्ते की स्थिति के बारे में जानकारी है.



Source link