Gold Silver Price Today: सोना आज 4800 रुपये सस्ता, चांदी 10,000 के करीब लुढ़की, खरीदारी से पहले देखें आपके शहर में कितना है रेट

Gold Silver Price Today: सोना आज 4800 रुपये सस्ता, चांदी 10,000 के करीब लुढ़की, खरीदारी से पहले देखें आपके शहर में कितना है रेट


Gold Price Today: आज 20 नवंबर को सोने-चांदी के भाव में फिर से भारी गिरावट आई है. MCX पर सुबह 9 बजे सोने की कीमत 4891 रुपये फिसलकर 122561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. चांदी का दाम भी 9448 रुपये गिरकर 148034 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी का रेट गिर गया है. कॉमेक्स पर सोने का दाम 4.11 फीसदी गिरकर 3,537 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी 6.38 फीसदी गिरकर 41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.

आज आपके शहर में कितना है सोने का रेट?

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
मुंबई ₹13,068 ₹11,979 ₹9,801
चेन्नई ₹13,068 ₹11,979 ₹9,801
कोलकाता ₹13,068 ₹11,979 ₹9,801
बैंगलोर ₹13,068 ₹11,979 ₹9,801
हैदराबाद ₹13,068 ₹11,979 ₹9,801
केरल ₹13,068 ₹11,979 ₹9,801
पुणे ₹13,068 ₹11,979 ₹9,801
दिल्ली ₹13,083 ₹11,994 ₹9,816
वडोदरा ₹13,073 ₹11,984 ₹9,806
अहमदाबाद ₹13,073 ₹11,984 ₹9,806

आज देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट करीब 13,068 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है. मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल और पुणे में यही भाव है. दिल्ली में थोड़ा ऊंचा 13,083 रुपये है, जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में 13,073 रुपये प्रति ग्राम का रेट है.

22 कैरेट सोना ज्यादातर जगहों पर 11,979 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है. दिल्ली में यह 11,994 और वडोदरा-अहमदाबाद में 11,984 रुपये है. 18 कैरेट का भाव भी लगभग एक जैसा है, जो 9,801 से 9,816 रुपये प्रति ग्राम के बीच है.

आज चांदी का लेटेस्ट रेट

19 नवंबर 2026 को 999 शुद्ध चांदी का भाव 1 किलो के लिए 1,60,439 रुपये रहा. इससे एक दिन पहले 18 नवंबर को यह 1,63,733 रुपये था और 17 नवंबर को 1,69,171 रुपये था. यानी पिछले तीन दिनों में चांदी के दाम में लगातार गिरावट देखी गई है.

डॉलर में मजबूती से सोने में गिरावट

अमेरिकी डॉलर में मजबूती का दबाव सोने की कीमतों पर देखने को मिला. इसके अलावा महंगाई लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहने से बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका भी बढ़ गई है. निवेशकों की नजर अब फेड के अगले फैसले पर टिकी है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है.

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है और यह मार्च के बाद अपनी सबसे बड़ी वीकली गिरावट दर्ज करने की राह पर है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख से संकेत मिला है कि ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, AI कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते निवेशक अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने की होल्डिंग भी बेच रहे हैं. इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है.



Source link