Devuthani Ekadashi 2026 Dos: देवउठनी एकादशी आज और कल, वो 5 काम, जो हर आदमी को करना चाहिए, हरि कृपा से होंगे सफल!

Devuthani Ekadashi 2026 Dos: देवउठनी एकादशी आज और कल, वो 5 काम, जो हर आदमी को करना चाहिए, हरि कृपा से होंगे सफल!


होमताजा खबरधर्म

देवउठनी एकादशी: वो 5 काम, जो हर आदमी को करना चाहिए, हरि कृपा से होंगे सफल!

Last Updated:

Devuthani Ekadashi 2026 Dos: देवउठनी एकादशी आज और कल दो दिन है. देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. इस दिन हर व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए 5 में से कम से कम एक काम जरूर करना चाहिए. आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के उपाय.

Zoom

देवउठनी एकादशी के उपाय. (Photo: AI)

Devuthani Ekadashi 2026 Dos: देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर और कल 21 नवंबर दोनों ही दिन है. देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं, उनके साथ सभी देव जागृत होते हैं. आपके पास दो दिन हैं, इसमें आपको 5 ऐसे काम हैं, जो करने चाहिए. इससे आपको पुण्य लाभ होगा, भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा और सफलता भी मिलेगी.

देवउठनी एकादशी पर करें 5 काम

  • देवउठनी एकादशी को सुबह में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु को योग निद्रा से जगाएं. पूजा स्थान पर हल्दी और आटे से चौक बनाएं. वहां पर भगवान विष्णु के कमल चरण चिह्न अंकित करें. फिर शंख, घंटी और मंत्रों के साथ भगवान को योग निद्रा से जगाएं.

उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये।
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत्‌ सुप्तं भवेदिदम्‌॥

उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव।
गतामेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिशः॥

शारदानि च पुष्पाणि गृहाण मम केशव। 

  • देवउठनी एकादशी के अवसर पर जब आप भगवान विष्णु की पूजा करें तो उनको आंवले का भोग लगाएं और आंवले के पेड़ की पूजा करें. इस समय से कार्तिक पूर्णिमा तक आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. आंवले के अलावा आप गुड़, चने की दाल, केला, गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद, बेर आदि भी चढ़ा सकते हैं.
  • जब आप भगवान विष्णु को जगा लें, तो उसके बाद उनका पंचामृत से अभिषेक करें. श्रीहरि को पंचामृत से अभिषेक करना प्रिय है. दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से पंचामृत बना लें और उससे अभिषेक करें. ऐसा करने से आपके कार्य सफल होंगे, तनाव और बाधाएं दूर होंगी.
  • देवउठनी एकादशी पर आपके पास जब समय हो, एकांत में बैठकर भगवान विष्णु के कल्याण मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें. इसे कम से कम 108 बार करें. यदि यह संभव न हो तो श्री विष्णु सहस्रनाम या श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें. देवउठनी एकादशी की व्रत कथा सुनें. इससे आपके ग्रह दोष मिटेंगे.
  • देवउठनी एकादशी को आप माता तुलसी की पूजा करना न भूलें. कल तुलसी विवाह भी है. तुलसी पूजा करके जल अर्पित करें. कम से कम 11 बार परिक्रमा करें. शाम के समय में तुलसी के पास गाय के घी का दीप जलाएं. आपके घर में सुख, समृद्धि, शांति का वास होगा.

देवउठनी एकादशी पर लोग व्रत रखते हैं, यदि आप व्रत न रख पाएं तो अपनी क्षमता के अनुसार गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, फल, वस्त्र, कंबल, गुड़, तिल आदि का दान करें. दान में केला और चावल शामिल न करें.



Source link