Last Updated:
Avengers Doomsday Advance Booking: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बड़ी फिल्मों का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. एक तरफ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ दुनियाभर में अपनी कमाई से सुर्खियां बटोर रही है, तो दूसरी तरफ हॉलीवुड की एक फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही हलचल मचा दी है. अभी रिलीज में 28 दिन बाकी हैं, लेकिन टिकटों की बिक्री ने ट्रेड एक्सपर्ट्स का ध्यान खींच लिया है. फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होने वाली है.
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म ने भारत ही नहीं दुनियाभर में हलचल मचा रही है. फिल्म रोज नए रिकॉर्ड बना रही. लेकिन दुनियाभर में ‘रामायण’ की हो रही जय-जय के बीच हॉलीवुड की एक बड़ी फ्रेंचाइजी भी भारत में अपना दम दिखाने की तैयारी कर रही है. खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज में अभी करीब चार हफ्ते बाकी हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी से दिखाई देने लगा है. बात कर रहे हैंय मार्वल की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ट्रेड जगत का ध्यान खींच लिया है.
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने भारत में अपने चार दिन के लंबे वीकेंड की एडवांस बुकिंग से करीब 42.07 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यानी रिलीज से 28 दिन पहले ही फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
इंग्लिश वर्जन का दबदबा, टिकटों के दाम बढ़े
जिस तरह ‘रामायण’ ने हिंदी बेल्ट में झंडे गाड़े हैं, उसी तरह ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के अंग्रेजी वर्जन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
- इंग्लिश: 35.54 करोड़ रुपये
- हिंदी: 5.13 करोड़ रुपये
- तमिल: 1.20 करोड़ रुपये
- तेलुगु: 19.64 लाख रुपये
एडवांस बुकिंग में मुंबई सबसे आगे
फिल्म का पहला दिन यानी 17 दिसंबर एडवांस बुकिंग में सबसे आगे चल रहा है. इस दिन की एडवांस बुकिंग करीब 19.14 करोड़ रुपये बताई गई है. शहरों की बात करें तो मुंबई सबसे आगे है. वहीं, टिकटों की बढ़ती मांग के बीच कई जगहों पर टिकटों की कीमतें भी बढ़ी हैं.
क्लाइमेक्स को लेकर वायरल हो रहा बड़ा दावा
फिल्म के नए पोस्टर और प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर फिल्म के आखिरी 40 मिनट को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है. इसके मुताबिक, जब रॉबर्ट डाउनी जूनियर का किरदार ‘डॉक्टर डूम’ मैदान में उतरेगा तो फिल्म बेहद डरावना मोड़ ले लेगी. कहा जा रहा है कि उस सीन में बैकग्राउंड म्यूजिक बंद हो जाएगा और माहौल किसी ‘सर्वाइवल हॉरर’ फिल्म जैसा हो जाएगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
अमेरिका से पहले भारत में होगी रिलीज
निर्देशक रूसो ब्रदर्स ने पहले ही इशारा दिया है कि यह फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ से काफी अलग होगी. इसमें थानोस से भी ज्यादा चालाक और खतरनाक विलेन ‘डॉक्टर डूम’ नजर आएगा. इस फिल्म में एवेंजर्स के साथ-साथ फैंटास्टिक फोर, एक्स-मेन और कई अन्य मार्वल टीमें एक साथ नजर आएंगी. भारत में यह फिल्म अमेरिका (18 दिसंबर) से एक दिन पहले यानी 17 दिसंबर को रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह ‘रामायण’ के रिकॉर्ड्स को चुनौती दे पाती है.